फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   married woman committed suicide by hanging herself In Firozabad two youths died after being hit by train

Firozabad News: फंदे से झूली विवाहिता... तो ट्रेन से कटकर दो युवकों की मौत

Sat, 04 Nov 2023 09:08 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 04 Nov 2023 09:08 PM IST
सार

फिरोजाबाद में विवाहिता ने फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली। वहीं अलग-अलग स्थानों पर ट्रेन से कटकर दो युवकों की मौत हो गई। 

विज्ञापन
married woman committed suicide by hanging herself In Firozabad two youths died after being hit by train
crime demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में विवाहिता ने फंदे से झूलकर जान दे दी। तो वहीं दो युवक अलग-अलग स्थानों पर ट्रेन से कट गए। इससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।    

विज्ञापन


मामला सिरसागंज थाना क्षेत्र रुधैनी गांव का है। गांव निवासी मुन्नेश और उसके परिजन खेत में काम करने गये थे। घर में मौजूद उनकी पत्नी तनु उर्फ संध्या (32) ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। मुन्नेश और तनु को दो बच्चे भी हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- रील ने ले ली जान: चलते ट्रैक्टर से नीचे उतरा किशोर, संतुलन खोकर गिरा; ऊपर से गुजर गया ट्रैक्टर और रोटावेटर
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मौका मुआयना करके जानकारी जुटाई। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी उदयवीर मलिक ने बताया कि महिला ने घरेलू कलह के चलते विवाहिता ने फांसी लगा ली है। सूचना के आधार पर रिपोर्ट लिख ली गई है। मामले में मृतका के मायका पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। 

मालगाड़ी की चपेट में आने से अज्ञात की मौत

बसई मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र में मालभाड़ा कॉरिडोर लाइन पर मालगाड़ी की चपेट में आने अज्ञात युवक की मौत हो गई। थाना प्रभारी शेर सिंह ने बताया कि शनिवार को सुबह करीब साढ़े आठ बजे दतौजी के पास अज्ञात युवक रेलवे लाइन के पास मिला है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा।

ट्रेन से कटा अज्ञात, लाइन पर मिला शव

जीआरपी पुलिस को मालगोदाम के पास रेलवे लाइन पर युवक का शव मिला है। थानाध्यक्ष जय किशोर सिंह ने बताया कि अज्ञात युवक की उम्र करीब 30 वर्ष के आसपास है। चन्द्रवार गेट से पहले मालगोदाम के पास उसका शव मिला है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed