फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   married woman committed suicide by hanging herself In Firozabad

Firozabad: विवाहिता ने फंदा कसकर समाप्त कर ली जीवन लीला, पुलिस रही जांच

Sun, 07 Jul 2024 08:03 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 07 Jul 2024 08:03 PM IST
सार

सुहागनगरी में विवाहिता ने फंदा कसकर जीवन लीला समाप्त कर ली। घरवालों ने देखा तो रोना-पिटना मच गया। जानकारी पर पहुंची पुलिस जांच कर रही है। 

विज्ञापन
married woman committed suicide by hanging herself In Firozabad
woman demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में महिला ने फंदा कसकर आत्महत्या कर ली। जानकारी मिली तो घर में चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। ग्रामीणों ने परेशान परिजन को ढांढस बंधाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी जुटाई है।

विज्ञापन


सिरसागंज थाना क्षेत्र के ग्राम कारीखेड़ा में शनिवार को विवाहिता पूनम (30) पत्नी अखिलेश कुमार ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा कसकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतका के चाचा नवीन चौहान निवासी गाजीपुर ने घटना की सूचना इलाका पुलिस को दी। 
विज्ञापन


सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची चौकी बाबा की शाला पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतका पूनम की शादी लगभग 13 वर्ष पूर्व अखिलेश निवासी ग्राम कारीखेड़ा थाना सिरसागंज के साथ हुई थी। विवाह के बाद अखिलेश और पूनम के तीन बच्चे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला के परिवारीजनों ने बताया कि अखिलेश आगरा में एक दुकान पर काम करता है।  अक्सर गांव आता जाता रहता है। चौकी प्रभारी गौरव शर्मा ने बताया कि इस मामले में अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। मामले की तहरीर आने पर जांचकर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed