{"_id":"65ec65bbccea7973cf082ffc","slug":"married-woman-commits-suicide-by-hanging-under-suspicious-circumstances-firozabad-news-c-169-1-sagr1023-119812-2024-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता ने फंदा लगाकर की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता ने फंदा लगाकर की खुदकुशी
Sat, 09 Mar 2024 07:05 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sat, 09 Mar 2024 07:05 PM IST
विज्ञापन
एका (फिरोजाबाद)। थाना एका क्षेत्र में एक विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थिति में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। हालांकि परिजन पोस्टमार्टम को तैयार नहीं थे। पुलिस ने समझा-बुझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। गांव उमेदपुर निवासी मधु (21) ने शनिवार दोपहर संदिग्ध परिस्थिति में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। काफी देर तक उनकी तलाश की गई, लेकिन कोई पता नहीं चला। उसके बाद परिजन ने उसके कमरे में जाने का प्रयास किया तो दरवाजा अंदर से बंद था। परिजन ने दरवाजा तोड़ा तो देखा कि विवाहिता फंदे से झूल रही थी। मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। एटा कोतवाली देहात के गांव मिलावली से मायका पक्ष के लोग भी आ गए। कोई भी पोस्टमार्टम कराने के लिए तैयार नहीं था।
पुलिस के समझाने पर परिजन पोस्टमार्टम कराने को तैयार हो गए। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल भेज दिया। एसओ शिवभान राजावत ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है। अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
आखिरी बार पति से फोन पर हुई थी बात
मृतका के ताऊ देवेंद्र सिंह ने बताया के मधु की तीन माह पहले दिसंबर में शादी हुई थी। ससुराल में काफी खुश थे, पति शशि यादव बाहर ट्रक चलाता है। ससुरालीजन ने बताया कि शनिवार को मोबाइल पर पति-पत्नी से कोई बात हुई है। इसके बाद पत्नी ने ऊपर जाकर साड़ी का फंदा लगाकर जान दे दी।