{"_id":"65ecb3040c44d35f47001444","slug":"married-woman-commits-suicide-by-hanging-under-suspicious-circumstances-firozabad-news-c-169-1-sagr1023-119796-2024-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: स्कूल में खेलते समय हार्ट अटैक से कक्षा दो के छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: स्कूल में खेलते समय हार्ट अटैक से कक्षा दो के छात्र की मौत
Sun, 10 Mar 2024 12:35 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sun, 10 Mar 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना दक्षिण क्षेत्र में निजी स्कूल में लंच के दौरान खेलते समय कक्षा दो के छात्र की हार्ट अटैक से मौत हो गई। परिजन उसे लेकर सरकारी ट्राॅमा सेंटर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने बालक को मृत घोषित कर दिया। मौत का कारण जानने के लिए पैनल से शव का पोस्टमार्टम कराया गया। रिपोर्ट में हार्ट अटैक की पुष्टि हुई है। परिजन ने स्कूल प्रशासन पर कार्रवाई की मांग करते हुए एंबुलेंस रोककर जाम भी लगाया। नगला पचिया निवासी धनपाल का पुत्र चंद्रकांत (8) हिमांयुपुर के हंसवाहिनी इंटर कॉलेज में कक्षा दो का छात्र था। शनिवार को वह स्कूल में लंच के दौरान खेल रहा था। तभी अचानक दौड़ते-दौड़ते वह गिर गया। साथ के बच्चों ने उठाने का प्रयास किया, लेकिन विफल रहे। इसके बाद स्कूल स्टॉफ और शिक्षक आनन-फानन में छात्र को सरकारी ट्राॅमा सेंटर लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। मौत की पुष्टि होते ही परिजन में चीख पुकार मच गई। मौत का कारण जानने के लिए पैनल से छात्र के शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
-- -
बच्चे के जमीन पर गिरते ही प्रधानाचार्य को आया हार्ट अटैक, आगरा में भर्ती
विद्यालय में छात्र के जमीन पर गिरते ही हंस वाहिनी इंटर काॅलेज प्रधानाचार्य रामबाबू राठौर भी घबरा गए। उनके सीने में तेज दर्द हुआ। परिजन उन्हें सरकारी ट्राॅमा सेंटर ले गए। जहां से उन्हें आगरा रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों ने बताया कि प्रधानाचार्य को भी हार्ट अटैक पड़ा है।
विज्ञापन
-- -
-बच्चे की मौत का कारण पता लगाने के लिए पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट में हार्ट अटैक से मौत होने की पुष्टि हुई है। परिजन की ओर से कोई शिकायत पत्र नहीं मिला है।
-संजय पांडेय, थाना दक्षिण प्रभारी