{"_id":"681e46b4c6727e6b3c0b6981","slug":"married-woman-beaten-for-dowry-of-seven-lakhs-attempted-murder-firozabad-news-c-169-1-sagr1021-147983-2025-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: सात लाख दहेज के लिए विवाहिता को पीटा, हत्या करने का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: सात लाख दहेज के लिए विवाहिता को पीटा, हत्या करने का प्रयास
Fri, 09 May 2025 11:47 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Fri, 09 May 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
खैरगढ़ (फिरोजाबाद)। सात लाख के दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालीजन ने विवाहिता की पिटाई करते हुए गला दबाकर हत्या करने का प्रयास किया। मोहल्ले के लोगों ने चीख सुनकर उसे बचाया। एसएसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
थाना खैरगढ़ के बनीपुरा निवासी राजेश ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि बहन भावना की शादी हेमंत निवासी नगला पांडेय जसराना के साथ 21 जनवरी 2025 को दोनों परिवारों की सहमति से कोर्ट मैरिज हुई थी। पति हेमंत, ससुर रुस्तम सिंह, सास शकुन्तला देवी अतिरिक्त दहेज में सात लाख रुपये की मांग को लेकर उसे भूखा रख रहे है। जानकारी होने पर बड़ी मुश्किल से दो लाख रुपये दे दिए। कुछ दिनों बाद 5 लाख रुपये की और मांग करने लगे। रुपये देने में मजबूरी बताने पर क्रोधित होकर 15 मार्च 2025 को तीनों ने भावना को लात-घूसों एवं डंडों से पीटकर और गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। मोहल्ले के लोगों ने किसी तरह उसे बचाया। जानकारी होने पर खैरगढ़ पुलिस से शिकायत की तो कोई सुनवाई नहीं की गई। इसके बाद एसएसपी से गुहार लगाई। बृहस्पतिवार को एसएसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।