{"_id":"671ea231fce5f2f76706c5f4","slug":"marriages-under-chief-ministers-collective-scheme-will-take-place-on-devotthan-ekadashi-firozabad-news-c-169-1-sagr1022-136089-2024-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: देवोत्थान एकादशी पर मुख्यमंत्री सामूहिक योजना के होंगे विवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: देवोत्थान एकादशी पर मुख्यमंत्री सामूहिक योजना के होंगे विवाह
Mon, 28 Oct 2024 01:57 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Mon, 28 Oct 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। मुख्यमंत्री गरीब कन्या सामूहिक विवाह योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2024-25 के सात माह बीतने के बाद अभी तक कोई विवाह कार्यक्रम नहीं कराया गया है। नवंबर माह में देवोत्थान एकादशी के मौके पर विभाग द्वारा पहला आयोजन कराने की तैयारी की जा रही है।
लेकिन निकायों के द्वारा आवेदन काफी कम कराए गए हैं। कार्यक्रम 12 नवंबर को होने के कारण अभी आवेदन कर सकते हैं।
समाज कल्याण विभाग की ओर से गरीब परिवार की कन्याओं का विवाह मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत कराया जाता है।
सहालग शुरू होने पर देवोत्थान एकादशी पर विवाह कार्यक्रम कराए जाने की तैयारी विभाग की ओर से की जा रही है। विभाग के पास सभी नौ ब्लाकों के साथ आठ निकायों से 284 आवेदन आए हैं।
विभाग की ओर से अभी और आवेदन कराए जाने की तैयारी की जा रही है। ब्लाकों के साथ निकायों को पत्र जारी किए गए हैं।