{"_id":"698e04c4f879b539020128c9","slug":"marriage-of-police-officer-who-misbehaved-with-his-girlfriend-was-broken-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"दगाबाज दरोगा: प्रेमिका को दिया धोखा, फिर दूसरी युवती के साथ लेने चला था सात फेरे; शादी वाले दिन ही टूटी सगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दगाबाज दरोगा: प्रेमिका को दिया धोखा, फिर दूसरी युवती के साथ लेने चला था सात फेरे; शादी वाले दिन ही टूटी सगाई
Thu, 12 Feb 2026 10:20 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: अरुन पाराशर
Updated Thu, 12 Feb 2026 10:20 PM IST
सार
शादी का झांसा देकर प्रेमिका से शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद दरोगा दूसरी युवती के साथ शादी करने की तैयारी में था। दरोगा की शादी वाले दिन ही सगाई टूट गई। युवती के पिता ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
Police demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रेमिका को शादी का झांसा देकर यौन उत्पीड़न करने के मामले में फंसे आरोपी दरोगा रजत यादव के मामले में बृहस्पतिवार को बड़ा मोड़ आ गया। जिस युवती से दरोगा की शादी तय थी, उसके पिता (एटा में पुलिस इंस्पेक्टर) ने शादी वाले दिन ही पुलिस को तहरीर देकर दहेज में दिए गए रुपये वापस दिलाने की मांग की है। इस घटनाक्रम के बाद शादी टूट गई है।
आरोपी रजत यादव थाना जसराना क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर का निवासी है और वर्तमान में जनपद हापुड़ में दरोगा के पद पर तैनात है। आरोप है कि उसने जवाहर नवोदय विद्यालय, सिरसागंज में साथ पढ़ने वाली एक युवती को शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए। बाद में दरोगा ने परिजन की मर्जी से शिकोहाबाद की दूसरी युवती से सगाई कर ली।
पहली प्रेमिका के पिता ने दर्ज कराई थी एफआईआर
जब पहली युवती के पिता को दरोगा की दूसरी शादी का पता चला, तो उन्होंने शिकोहाबाद थाने में आरोपी रजत यादव और उसके फुफेरे भाई पंकज के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई।
विज्ञापन
शादी वाले दिन लगा दूसरा झटका
बृहस्पतिवार को दरोगा की दूसरी शादी होनी थी। लेकिन पहली प्रेमिका के पिता द्वारा की गई कानूनी कार्रवाई के चलते, दूसरी युवती के पिता ने भी पुलिस को तहरीर सौंप दी है। इंस्पेक्टर अनुज कुमार ने पुष्टि की है कि दूसरी युवती के पिता से तहरीर मिली है, जिसमें दहेज में दिए गए रुपये वापस मांगे गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दुल्हन का पिता बोला, बेटी की जिंदगी बचा ली
थाना जसराना क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर निवासी और वर्तमान में हापुड़ जनपद में तैनात दरोगा रजत यादव के कारनामे ने शिकोहाबाद में एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां छीन लीं। दरोगा के दुष्कर्म और यौन शोषण की कहानी सामने आने के बाद जिस घर में शहनाइयों की गूंज थी, वहां सन्नाटा पसर गया। दुल्हन पक्ष ने हिम्मत दिखाते हुए शादी वाले दिन ही रिश्ता तोड़ दिया। दुल्हन पक्ष का कहना था कि समय रहते सच्चाई सामने आ गई, अन्यथा उनकी बेटी का जीवन बर्बाद हो जाता। हर किसी ने दुल्हन पक्ष के इस साहसी फैसले की सराहना की है।