फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Marriage of girls

बेटियों की शादी के बाद उधार, चुकता करना भूला नगर निगम

Sun, 03 Nov 2019 10:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
Marriage of girls
फिरोजाबाद। फरवरी 2018 में बेटियों के हाथ पीले कराने वाले नगर निगम के जिम्मेदारों के कहने पर कैटरिंग एवं दान की सामग्री का इंतजाम कराने वाले ठेकेदार का भुगतान अटक गया। लगभग आठ लाख रुपये का बिल भुगतान नहीं होने के कारण ठेकेदार ने जिलाधिकारी से भुगतान कराने की गुहार लगाई है। ठेकेदार ने मुख्यमंत्री के कार्यालय पर बच्चों सहित धरना देने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत पांच फरवरी 2018 को पीडी जैन इंटर कॉलेज में सर्व समाज की 75 बेटियों के हाथ पीले कराए गए थे। इसके अतिरिक्त इसी तिथि को नगर निगम के पालीवाल हॉल में भी 35 जोड़ों का विवाह कराया था। बेटियों की शादी में योजनांतर्गत दी जाने वाली सामग्री व खानपान की जिम्मेदारी विपिन ट्रेडर्स एंड कैटरिंग सर्विस करबला रोड फिरोजाबाद को दी गई थी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी के समक्ष शिकायती पत्र लेकर पहुंचे कैटरिंग ठेकेदार विपिन कुमार का आरोप है कि नगर निगम के जिम्मेदार अफसर विवाह समारोह में खर्च हुई आठ लाख, 96850 की धनराशि का भुगतान नहीं कर रहे हैं। ठेकेदार विपिन कुमार की माने तो 75 जोड़ों के लिए साढे़ सात लाख की धनराशि का सामान एवं भोजन व्यय हेतु एक लाख 46850 रुपये खर्च बिल कई माह पूर्व नगर निगम के जिम्मेदार अफसरों को प्रस्तुत कर दिए, लेकिन भुगतान नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैटरिंग ठेकेदार के बिलों में कुछ त्रुटियां हैं। पूर्ववर्ती अधिकारी द्वारा भी ठेकेदार द्वारा प्रस्तुत बिलों को स्वीकृत नहीं नहीं किया था। कर्मचारी ठेकेदार को हमसे मिलने नहीं देते यह आरोप गलत हैं। ठेकेदार कार्यालय में संपर्क करें। हम इस मामले को देखेंगे।

विजय कुमार नगर आयुक्त
तत्कालीन अपर नगर आयुक्त एवं हमने विपिन कुमार को सामग्री व भोजन व्यवस्था कराने को कहा था। ठेकेदार के बकाया भुगतान हेतु हमने भी कई बार नगर निगम को पत्र लिखे। मामला एक वर्ष पुराना है। गत वर्ष आयोजित शादी समारोह के लिए जरूरी बजट नगर निगम को पूर्व में ही हस्तांतरित किया जा चुुका है। ठेकेदार का बकाया भुगतान कराने की कोशिश की जाएगी।
डॉ. प्रज्ञा शंकर जिला समाज कल्याण अधिकारी (योजना के नोडल)।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed