फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   marpeet

24 आरोपियों पर केस दर्ज

Sun, 14 Aug 2022 12:29 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 14 Aug 2022 12:29 AM IST
विज्ञापन
marpeet
फिरोजाबाद। शुक्रवार को गांव सैंगई में दो पक्षों के बीच हुए विवाद के दौरान मारपीट, पथराव, फायरिंग के मामले में मटसेना पुलिस ने शुक्रवार देर रात 24 लोगों पर केस दर्ज किया। इसमें 18 नामजद हैं।
विज्ञापन

मटसेना थाना क्षेत्र के गांव सैंगई में शुक्रवार दोपहर चंद्रशेखर और वीनेश पक्ष के बीच विवाद हुआ था। इस दौरान दोनों पक्षों ने एक दूसरे के ऊपर लाठी डंडे से हमला कर फायरिंग की। इस दौरान चंद्रशेखर और राजपाल घायल हुए थे। राजपाल ने आरोपी पक्ष पर गोली मारने का आरोप लगाया था। देर रात मटसेना थाना पुलिस ने पवनेश, बंटू, शीलेश, वीनेश, रंजीत, लवकुश, चंद्रशेखर, कर्मवीर, नित्यकिशोर, इंद्रपाल, राजपाल, संगम, शिवम, सत्यम, अजय, देश दीपक, अखिलेश को नामजद करते हुए और छह अज्ञात लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले के साथ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। यह जानकारी थानाध्यक्ष मटसेना शैलेंद्र सिंह चौहान ने दी। कहा, राजपाल ने आरोपी पक्ष पर गोली मारने का आरोप लगाया था। डॉक्टरी परीक्षण में गोली लगने की पुष्टि नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed