फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   marcket

लॉकडाउन का एलान होते ही जिले की सीमाएं की गईं सील

Tue, 24 Mar 2020 09:28 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2020 09:28 PM IST
विज्ञापन
marcket
सुभाष तिराहे पर तीन दिन के लॉकडाउन की जानकारी देने के साथ ही दुकानें बंद कराती पुलिस - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से 27 जनवरी तक लॉकडाउन की घोषणा के साथ ही सुहागनगरी में पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया। जिले की सीमाएं सील कर दी गई हैं। वाहन चालकों को हिदायत दी गई कि बेवजह बाहर न निकलें। डीएम चंद्र विजय सिंह ने जिले के अफसरों को तलब कर मीटिंग बुला ली। अफसरों को लॉकडाउन का प्रभावी ढंग से पालन कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

सुहाग नगरी में मंगलवार को साप्ताहिक बंदी का दिन होने के बाद भी नवरात्र की पूर्व संध्या पर बाजार में दुकानें खुली थीं। दुकानों के खुलने के साथ ही लोग बाजार में खरीदारी करने पहुंचे। बाजार में भीड़ बढ़ती देख पुलिस ने दुकानदारों से साप्ताहिक बंदी का पालन करने की हिदायत दी। दोपहर बाद जैसे ही मुख्यमंत्री ने 27 मार्च तक पूरे प्रदेश को लॉकडाउन करने की घोषणा की।
विज्ञापन

पुलिस की टीमें सक्रिय हो गईं। सीओ ट्रैफिक हीरालाल कनौजिया पुलिस टीम के साथ सुभाष तिराहे पर मुस्तैद रहे। वाहन चालकों को तिराहे से हटाया। साफ कहा, एक बार आने के बाद दोबारा न आएं। बाइक सवारों को हिदायत दी जा रही थी कि घर जाने के बाद दोबारा न निकलें, अन्यथा कार्रवाई की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, डीएम चंद्र विजय सिंह ने जिले के सभी अफसरों की कलक्ट्रे्ट सभागार में बैठक बुलाई। इस दौरान लॉकडाउन का प्रभावी ढंग से पालन कराने की जिम्मेदारी सौंपी। लॉकडाउन के दौरान किसी को परेशान नहीं किया जाए। आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत आने वाले दवा की दुकानें, सब्जी मंडी, रसोई गैस, पेट्रोल पंप को बंद नहीं होंगे, ताकि लोगों को आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति होती रही।
जरूरी सामान की सप्लाई पर रोक नहीं-
जिला प्रशासन के निर्देशानुसार फल, दवा, सब्जी एवं अन्य खाद्य पदार्थों की सप्लाई पर किसी प्रकार का अवरोध नहीं रहेगा। क्षेत्रीय पूर्ति अधिकारी सतीशचंद के अनुसार किसी भी जनोपयोगी वस्तु की कालाबाजारी अथवा ओवररेटिंग की सूचना तत्काल कंट्रोल रूम नंबर 05612-285144 पर दें।
जिला प्रशासन ने बनाए दो कंट्रोल रूम
कोराना वायरस से बचाव व इसके नियंत्रण के लिए जिला प्रशासन ने जनपद में दो स्थानों पर कंट्रोल रूम बनाए हैं। 24 घंटें कंट्रोल रूम संचालित किए जा रहे हैं। कंट्रोल रूम के नंबर 05612-285144 पर अपनी समस्या और परेशानी दर्ज करा सकते हैं। इसके अतिरिक्त दूसरा कंट्रोल रूम स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से 24 घंटे सातों दिन संचालित किया जा रहा है। इसका दूरभाष नंबर 759829009 पर संबंधित व्यक्ति बीमार होने पर या किसी प्रकार की परेशानी होने पर तत्काल सूचित कर सकता है।
जनगणना प्रशिक्षण स्थगित
डीएम चंद्र विजय सिंह ने जनगणना-2021 के प्रथम चरण 26 से 30 मार्च 2020 को किड्स कार्नर हैप्पी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में होने वाले फील्ड ट्रेनरों, प्रवक्ताओं का प्रशिक्षण अग्रिम आदेश तक स्थगित कर दिया है।

24 घंटे काम करेगा स्वच्छ भारत मिशन का वार रूम
आपदा काल के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में सफाई कार्यों पर विशेष नजर रखी जाएगी। इसके लिए विकास भवन में एक वार रूम स्थापित किया गया है। जो 24 घंटे काम करेगा। इसके लिए कई कर्मचारियों को शिफ्ट वार तैनाती दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed