फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Many trains went through the broken railing

टूटी पटरी से गुजरीं कई ट्रेनें

Sat, 14 Jan 2017 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद Updated Sat, 14 Jan 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
Many trains went through the broken railing
टूटी पटरी से कई ट्रेनें गुजर गईं।
पेमेश्वर गेट के समीप शनिवार को डाउन रेल लाइन पर पटरी टूट गई। टूटी लाइन से जोधपुर हावड़ा एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें गुजर गई। जानकारी पर रेलवे विभाग में हड़कंप मच गया। विभाग ने कॉशन लगाने के साथ ट्रेनों को 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से निकाला। टीम ने लाइन को जोड़ने का काम भी शुरू कर दिया।
विज्ञापन

फीरोजाबाद-मक्खनपुर रेलवे स्टेशन के बीच स्थित खंभा नं.1230/64 में डाउन लाइन की पटरी ज्वाइंट से अलग हो गई। टूटी हुई पटरी से एक मालगाड़ी, डाउन जोधपुर हावड़ा एक्सप्रेस के साथ ही एक अन्य ट्रेन गुजर गई। इसके बाद कीमैन राकेशकुमार ने लाइन की जांच करने के दौरान पटरी में दरार देखी तो तत्काल जानकारी स्टेशन अधीक्षक को दी। जानकारी पर रेलवे की इंजीनियरिंग विभाग की टीम सक्रिय हो गई। रेलवे विभाग की टीम ने तुरंत कॉशन लगाने के साथ ट्रेनों को 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से निकालना शुरू किया। रेलवे विभाग के सीनियर सेक्शन इंजीनियर अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि पटरी में दरार सर्दी में पटरी के सिकुड़ने के कारण आ जाती है। लाइन को ठीक करने में समय लगेगा। इस कारण कॉशन को लगाकर 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से ट्रेनों को निकाला जाएगा। उन्होंने कहा कि लाइन को जल्द ही बदला जाएगा। लाइन बदलने में समय लगेगा और ट्रैक भी बाधित रहेगा। दरार काफी कम है। ऐसे में हादसे की संभावना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed