फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   manrega works is starting in 136 villege

136 गांव व पंचायतों में मनरेगा कार्यो की हुई शुरुआत

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2020 02:50 PM IST
विज्ञापन
manrega works is starting in 136 villege
फिरोजाबाद। शासन के निर्देशों के बाद जिले के ग्रामीण अंचलों में मनरेगा कार्यों की शुरुआत सोमवार को हुई। इस दौरान 136 ग्राम पंचायतों में मस्टरोल जारी किए गए। इसमें 1572 नरेगा श्रमिकों को लगाया गया है। शासन ने ग्रामीण क्षेत्रों में मनरेगा कार्य सशर्त शुरू कराने के निर्देश दिए हैं। सोमवार को जिले के अरांव ब्लाक की तीस गांव, एका में 24, नारखी में 10, मदनपुर 24, जसराना में 26, हाथवंत ब्लाक के नौ एवं फिरोजाबाद ब्लाक के सात ग्राम व पंचायतों सहित कुल 136 जगहों पर मनरेगा कार्यो की शुरुआत हुई। इन ब्लाकों द्वारा जारी मस्टरोल के अनुसार कुल 1572 मनरेगा श्रमिकों को मस्टरोल जारी किया गया। सोशल डिस्टेंसिंग एवं कोरोना-19 के तहत जारी हुई एडवायजरी के इस दौरान तालाबों की खुदाई, जीर्णोद्धार व गूल व नाला खुदाई जैसे कार्य कराए गए। हालांकि टूंडला एवं शिकोहाबाद ब्लाक में मनरेगा कार्य संबंधी मस्टरोल विभागीय साइट पर अपलोड नहीं किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed