फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   manrega,labor city firozabad,labor city

सदर ब्लाक में मनरेगा श्रमिकों का हंगामा, नारेबाजी

Wed, 16 Sep 2020 11:56 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2020 11:56 PM IST
विज्ञापन
manrega,labor city firozabad,labor city
फिरोजाबाद। मजदूरी न मिलने पर सदर ब्लाक पहुंचे मनरेगा श्रमिकों ने बुधवार को हंगामा किया। एडीओ पंचायत राकेश बाबू को पूरे मामले से अवगत कराते हुए मजदूरी का भुगतान कराने की मांग की। इस पर उन्होंने तीन सदस्यीय जांच टीम गठित कर जल्द भुगतान कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

मनरेगा श्रमिकों के साथ सदर ब्लाक पहुंचे सुपरवाइजर मुन्नालाल ने बताया कि ग्राम पंचायत मोहम्मदपुर बिहारीपुर में 171 जॉबकार्ड धारक है। इसमें से तोतलपुर निवासी 70 जॉबकार्ड धारकों से खेतों को समतल करने का कार्य मनरेगा के तहत किया गया था लेकिन मनरेगा मजदूरों का भुगतान आज तक नहीं हो सका। मजदूरी दिलाने की मांग को लेकर मनरेगा श्रमिकों ने ब्लाक परिसर में नारेबाजी भी की।
विज्ञापन

विनोद कुमार और शीतल कुमार के खेतों को समतल करने का कार्य मनरेगा मजदूरों से न कराकर मशीनों से कराया गया था जिसकी शिकायत एपीओ से की गई थी। किसी भी कागज पर प्रधान के हस्ताक्षर भी नहीं कराए गए। -रामब्रेश यादव, प्रधान प्रतिनिधि
विज्ञापन
विज्ञापन

पूना में कुक का कार्य करते थे। लॉकडाउन के बीच अप्रैल माह में अपने घर आए गए थे। रोजगार न होने के कारण मनरेगा श्रमिक के रुप में कार्य किया था लेकिन अभी तक भुगतान नहीं मिला है। -नरेंद्र कुमार, प्रवासी मजदूर
पूना में दस हजार के मानदेय पर नौकरी करते थे। उससे ही खर्च आदि चलता रहता था। अब दो सौ रुपये रोज पर करीब 20 दिनों तक कार्य किया लेकिन पैसा नहीं मिला। इससे तो अच्छा कार्य ही नहीं करते।

-सत्येंद्र कुमार, प्रवासी मजदूर
महाराष्ट्र में नौकरी थी। लॉकडाउन के कारण चली गई। परिवार का खर्च चलाने के लिए जॉबकार्ड बनवाने के साथ ही खेतों को समतल किया था लेकिन अभी तक पैसा नहीं मिल रहा। चक्कर और काटने पड़ रहे है।
-दीन दयाल, प्रवासी मजदूर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed