फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Mangala Aarti tails off with the Kamakhya Dham

मंगला आरती के साथ कामाख्या धाम के पट बंद

Mon, 22 Jun 2015 11:50 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Mon, 22 Jun 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
Mangala Aarti tails off with the Kamakhya Dham
 मंगला आरती के साथ मां कामाख्या धाम में अंबुबाची महोत्सव का आगाज हो गया। पीठाधीश महेशस्वरूप ब्रह्मचारी के नेतृत्व में वेदमंत्रों के साथ मां के पट बंद किए गए। अब तीन दिन बाद मां के दर्शन होंगे। पट बंद होते समय भक्तों की आंखें नम थी।  
विज्ञापन

जसराना के मां कामाख्या धाम में अंबुबाची महोत्सव की शुरुआत मंगला आरती के साथ हो गई। मंगला आरती के साथ कुरावली की अनुराधा मिश्रा, नोएडा की पूजा पुंडीर, भौंडसी हरियाणा की अनुराधा उपाध्याय, झपारा की निर्मला यादव, फर्रुखाबाद की विमला परिहार एवं लखनऊ की पुष्पा मिश्रा मां ने कामाख्या धाम मंदिर के पट बंद किए। इस दौरान मां के जयकारों से मंदिर प्रांगण गूंज उठा। सफेद कपड़ों में मां के शृंगार को देख भक्तों की आंखें नम हो गई। वेदमंत्रों के साथ पट बंद करते समय पीठाधीश महेश स्वरूप ब्रह्मचारी ने कहा कि इन तीन दिनों तक मां को होने वाली पीड़ा को भक्त महसूस करते हुए भजन कीर्तन करें। वहीं कहा कि उपवास रखने वाली महिलाएं अग्नि से बना भोजन ग्रहण न करें। उन्होंने कहा कि इन तीन दिनों तक मां की सच्चे मन से की गई आराधना से भक्तों के समस्त संकटों का नाश होता है। 25 जून सुबह मंदिर के पट खोले जाएंगे। अंबुबाची महोत्सव में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रबंधन ने तैयारियां तेज कर दी है।
विज्ञापन


फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed