{"_id":"6920b30576f3da41ca041d74","slug":"man-who-abused-pm-cm-and-police-officers-arrested-with-pistol-and-cartridges-firozabad-news-c-169-1-mt11005-161299-2025-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: पीएम, सीएम और पुलिस अधिकारियों को गाली देने वाला तमंचा-कारतूस सहित गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: पीएम, सीएम और पुलिस अधिकारियों को गाली देने वाला तमंचा-कारतूस सहित गिरफ्तार
Sat, 22 Nov 2025 12:14 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sat, 22 Nov 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : संवाद
एका (फिरोजाबाद)। कस्बा एका में 20 नवंबर 2025 को सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री सहित पुलिस विभाग के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग और गाली-गलौज करने वाले एक व्यक्ति को एका पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
सौरभ कुमार निवासी मोहल्ला खेड़ा ने बृहस्पतिवार को थाना एका में केस दर्ज कराया था कि एक व्यक्ति वायरल ऑडियो में मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री तथा पुलिस विभाग को गाली दे रहा है। तहरीर के आधार पर थाना एका पुलिस ने केस दर्ज किया और छानबीन के बाद उमेश निवासी भदाना को शुक्रवार दोपहर जेडाझाल से नंगला पसी वाले रोड से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक तमंचा, दो कारतूस बरामद किए गए। संवाद