{"_id":"68dc201ce46f3e0352022f69","slug":"man-duped-of-rs-795-lakh-in-the-name-of-web-developer-job-offer-firozabad-news-c-169-1-sagr1021-157385-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: वेब डेवलपर में नौकरी के नाम पर 7.95 लाख रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: वेब डेवलपर में नौकरी के नाम पर 7.95 लाख रुपये ठगे
Tue, 30 Sep 2025 11:53 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 30 Sep 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
फिरोजाबाद। टूंडला के एक युवक के साथ साइबर ठगी का मामला सामने आया है। साइबर अपराधियों ने वेब डेवलपर की नौकरी का झांसा देकर उससे लगभग आठ लाख रुपये की धोखाधड़ी की है। पीड़ित की तहरीर पर साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज हुआ है।
नगला रती लाइनपार, टूंडला निवासी अंकुश कुमार ने बताया कि उन्हें एक मोबाइल नंबर से फोन आया। बेवफोर्स नाम की कंपनी का लिंक भेजकर एक ऑनलाइन आईडी बनवाई गई।
ठगों ने विश्वास दिलाया कि यह वेब डेवलपर का काम है और उन्हें इसके लिए सैलरी दी जाएगी। झांसे में आकर 2 मार्च 2025 से लेकर 25 मई 2025 की अवधि के दौरान भिन्न-भिन्न ट्रांजेक्शन के माध्यम से ठगों द्वारा भेजे गए अलग-अलग खातों में पैसे जमा कराए। इस पूरी प्रक्रिया में उनके साथ कुल 7,95,885 रुपये की ऑनलाइन धोखाधड़ी की गई। धोखाधड़ी करने वालों ने बाद में एक टेलीग्राम नंबर का इस्तेमाल करते हुए पीड़ित को टेलीग्राम प्लेटफॉर्म से भी जोड़ा। पीड़ित अंकुश कुमार ने बताया कि इस धोखाधड़ी का केस साइबर क्राइम थाने में दर्ज कराया है। जांच अधिकारी राजेश सिंह ने बताया कि आरोपियों के बारे में सुराग जुटाया जा रहा है।