फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Man dies after being hit by train

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

Wed, 02 Mar 2022 11:53 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 11:53 PM IST
विज्ञापन
Man dies after being hit by train
शिकोहाबाद। जीआरपी ने नगला हैंडल के समीप से युवक का शव बरामद किया। तलाशी के दौरान युवक की जेब में मिली पर्ची में लिखे मोबाइल नंबर पर फोन किया तो उसकी शिनाख्त हुई।
विज्ञापन

जीआरपी प्रभारी योगेंद्र कुमार ने बताया कि मंगलवार रात साढ़े नौ बजे सूचना मिली कि एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया है, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। युवक की जेब में मिली पर्ची में लिखे मोबाइल नंबरों पर जब कॉल की तो बताया गया कि मृतक का नाम अश्वनी कुमार (20) निवासी नगला गुलाल है। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में चीख पुकार मच गई। कुछ ही देर में परिवारीजन मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

शव को बिना पोस्टमार्टम कराए घर ले जाने की जिद करने लगे। लेकिन जीआरपी पुलिस ने शव को नहीं दिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी जीआरपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि युवक प्राइवेट नौकरी करता था। कुछ दिन पूर्व ही घर आया था। परिजन के अनुसार वह शिकोहाबाद जाने की कहकर घर से शाम को निकला था। लेकिन काफी देर होने के बाद भी वह घर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed