फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   man and woman came to goldsmith shop posing as customers and stole box of gold rings In Firozabad

Firozabad: ग्राहक बनकर सराफ की दुकान आए महिला-पुरुष, बिछिया दिखाने को कहा, सोने की अंगूठी का डिब्बा किया पार

Sun, 19 Mar 2023 08:49 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 19 Mar 2023 08:49 PM IST
सार

फिरोजाबाद में शातिर महिला-पुरुष सराफ की दुकान पर ग्राहक बनकर आए। बिछिया दिखाने को कहा और दुकानदार को उलझा दिया। इसके बाद सोने की अंगूठी से भरा डिब्बा पार कर दिया।  

विज्ञापन
man and woman came to goldsmith shop posing as customers and stole box of gold rings In Firozabad
woman crime demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में रविवार की दोपहर महिला-पुरुष ग्राहक बनकर सराफ की दुकान पर आए। उन्होंने दुकान से सोने की अंगूठियों से भरा डिब्बा पार कर दिया। उसमें लाखों रुपये की अंगूठी थी। दुकानदार ने बताया कि दोनों बिछिया खरीदने के बहाने आए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस शातिरों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


मामला नगला सिंघी थाना क्षेत्र के गदलपुरा गांव का है। गांव निवासी रामसेवक की गांव में नीलेश ज्वेलर्स नाम से सराफ की दुकान है। रविवार दोपहर दो बजे करीब महिला और पुरुष कार से दुकान पर बिछिया खरीदने के लिए पहुंचे। ज्वैलर्स ने बताया कि बिछिया पसंद करने के बाद वह हिसाब जोड़ने लगे। इसी बीच दोनों शातिरों ने पास ही रखा सोने की अंगूठियों का डिब्बा पार कर दिया। 

विज्ञापन

डिब्बे में 10 सोने की अंगूठियां थीं

बताया कि डिब्बे में 10 सोने की अंगूठियां रखी हुई थीं। उनके जाने के बाद जब उन्होंने अंगूठियों का डिब्बा देखा तो उनके होश उड़ गए। अंगूठियों से भरा डिब्बा गायब था। सीसीटीवी चेक किया तो फुटेज में ग्राहक डिब्बा उठाते हुए दिख रहा है। स्वर्णकार ने अंगूठियों की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपए बताई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला-पुरुष की तलाश की जा रही है

सूचना पाकर मौके पर थाना पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने पड़ताल करते हुए शातिर महिला-पुरुष की तलाश शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष विपिन कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि स्वर्णकार की दुकान से कोई सामान उठाकर ले गया है। मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है। स्वर्णकार ने मामले में अभी कोई तहरीर नहीं दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed