{"_id":"69bef790c9b116fe260b15e1","slug":"mainpuri-news-eid-celebration-firozabad-news-c-174-1-mnp1002-156056-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: ईदगाहों व मस्जिदों में अकीदत के साथ हुई ईद की नमाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: ईदगाहों व मस्जिदों में अकीदत के साथ हुई ईद की नमाज
विज्ञापन
फोटो 1 शहर के ईदगाह पर ईद की नमाज अदा करते मुस्लिम समाज के लोग। संवाद
मैनपुरी। जनपद भर में शनिवार को ईद-उल-फितर का त्योहार हर्षोल्लास से मनाया गया। ईदगाह सहित सभी मस्जिदों में अकीदत के साथ ईद की नमाज अदा की गई, अल्लाह की इबादत में सिर झुकाकर दुआएं मांगी। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। ईदगाह के बाहर राजनीतिक दलों ने कैंप लगाकर मुस्लिम समाज के लोगों को मुबारकबाद दी। महिलाओं ने घरों में ईद की नमाज अदा की।
शुक्रवार को रमजान माह के मुकम्मल होने के बाद शनिवार को जनपदभर में ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया गया। शहर के आगरा रोड स्थित ईदगाह में इमाम मोहम्मद हस्सान चिश्ती और खानकाहे रशीदिया में इमाम मुफ्ती आलम ने ईद की नमाज अदा कराई। सुबह से लोग नए कपड़े पहनकर ईदगाह और मस्जिदों में पहुंचने लगे थे। तय समय पर मुस्लिम समाज के लोगों ने ईद की नमाज अदाकर खुदा की इबादत की। ईदगाह में हजारों लोगों ने एक साथ नमाज अदा की।
ईद के लिए मुस्लिम समाज के बच्चों, बुजुर्गों और युवाओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। सुबह से ही लोग नए कपड़े पहनकर नमाज पढ़ने के लिए ईदगाह और मस्जिदों में पहुंचे। नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। शहर के आगरा रोड सहित मस्जिदों के आसपास मेला जैसा नजारा दिखाई दिया। नमाज के बाद लोगों ने स्वादिष्ट पकवानों को लुत्फ उठाया। बच्चों ने खिलौनों आदि की खरीदारी की।