{"_id":"5d120f968ebc3e3cd728f3f3","slug":"mahotsav-firozabad-news-agr393004752","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोटो - तीन दिन बाद खुले मां कामाख्या के पट, उमडा आस्था का सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोटो - तीन दिन बाद खुले मां कामाख्या के पट, उमडा आस्था का सैलाब
विज्ञापन
दर्शनों का उमडा श्रद्घालुओ का रैला
- फोटो : FIROZABAD
जसराना। मां कामाख्या के पट मंगलवार को खोले गए। पट खुलते ही मां की झलक पाने के लिए श्रद्घालुओं का रेला उमड़ा।
जसराना के मां कामाख्या धाम में मनाए जा रहे अंबुबाची महोत्सव के तहत मंगलवार को मंगला आरती और पीठाधीश महेश स्वरुप ब्रहमचारी के निर्देशन में वेदमंत्रों के साथ आठ महिलाओं ने गर्भग्रह के पट खोले। मां के पट खोलने के बाद सफेद श्रृंगार उतारकर मां का नयनाभिराम श्रृंगार किया गया। सुबह छह बजे श्रद्घालुओं के लिए पट खोले गए। पट खुलते ही दर्शन करने वालों को रेला उमड़ा।
एटा रोड पर तहसील तक तो शिकोहाबाद रोड से फरिहा रोड पर डाकखाने तक लाइन पहुंच गई। श्रद्घालुओं ने मां के दर्शन किए। जसराना के आसपास के गांवों के साथ यूपी के कई जिलों एवं दिल्ली, एमपी, हरियाणा एवं राजस्थान से पहुंचे भक्तों ने मां से मनौती मानी।
अंबुबाची महोत्सव के दौरान नगर में चूना छिड़काव के साथ पानी एवं छाया का विशेष इंतजाम किया। एसडीएम देवेंद्रपाल सिंह, कोतवाल गिरीश चंद्र, नगर पंचायत अध्यक्ष अवनीश गुप्ता ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन
मंदिर में मां कामाख्या के दर्शनों के लिए दो बजे ही लाइन लगना शुरू हो गई थी इससे गर्मी में कई लोग गश खाकर गिर गए। स्वास्थय विभाग की टीम मंदिर में 8.30 बजे पहुंचे। मंदिर से जुडे़ सतीश मिश्रा ने बताया कि टीम आने से पहले भी कई लोगों को परेशानी हो चुकी थी।