{"_id":"5844197f4f1c1bdf21a86190","slug":"madrasa-committee-distributed-food-workers","type":"story","status":"publish","title_hn":"मदरसा कमेटी ने मजदूरों को बांटी खाद्य सामग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मदरसा कमेटी ने मजदूरों को बांटी खाद्य सामग्री
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद
Updated Mon, 05 Dec 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
मदरसा कमेटी ने खाद्य सामग्री वितरित की
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच सौ एवं एक हजार रुपये की नोटबंदी से परेशान गरीबों को आटा, चावल, आलू एवं अन्य सब्जियों के साथ 20 किलोग्राम आटे का पैकेट वितरित किए गए। वहीं बच्चों को बिस्किट के पैकेट बांटे गए।
हाजीपुरा स्थित मदरसा जामियातुल इस्लामियां अहसानुल बनात के तत्वावधान में आगा शाह मस्जिद पर वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कमेटी अध्यक्ष हाजी अल्ली ने कहा कि पांच सौ और एक हजार रुपये के नोट बंद होने के कारण गरीब एवं मजदूरों के घरों में रोटी का संकट खड़ा हो गया है। बाजार में कोई भी उन्हें सामान देने को तैयार नहीं हैं। हिंदू, मुस्लिम परिवार के गरीबों को कतार में लगाकर सामग्री का वितरण किया गया। छोटे-छोटे बच्चों को बिस्किट के पैकेट बांटे गए। उन्होंने कहा कि मदरसा कमेटी की ओर से 11 दिसंबर को 51 गरीब कन्याओं की शादी कराने का निर्णय लिया गया है। कमेटी द्वारा घरेलू सामान के साथ वर-वधू पक्ष के 25-25 लोगों के भोजन का इंतजाम किया जाएगा। इस दौरान खालिद नसीर, हाजी इकबाल बल्ले, हाजी जावेद, हाजी अंसार, अशफाक खान, इश्तियाक अंसारी, इसरार राइन, अली मुहम्मद, अनवर, यामीन, नदीम, कारी निसार, अशफाक अहमद, इखलाख मुल्ला जी, नौशाद कुरैशी, शमीम अहमद आदि मौजूद रहे।