फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   maalabhaada kaareedor lain bichhaane ka kaam tej

मालभाड़ा कारीडोर लाइन बिछाने का काम तेज

Thu, 02 Mar 2017 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 02 Mar 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
maalabhaada kaareedor lain bichhaane ka kaam tej
मालभाड़ा कारीडोर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जिले में मालभाड़ा कारीडोर का निर्माण कार्य काफी तेज गति से चल रहा है। पुलियों का निर्माण होने के साथ अब लाइन बिछाने का काम शुरू हो गया। लाइन का काम पूरा होने के बाद मशीनों के जरिए जांच होगी। इसके बाद ही मालवाहक ट्रेनों का संचालन होगा।
विज्ञापन

दिल्ली हावड़ा रूट पर ट्रेनों का दबाव होने के  कारण काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था। क्योंकि प्रमुख ट्रेनों का संचालन समय से नहीं हो पाता था। केंद्र सरकार ने इसी कारण इसके सहारे ही मालभाड़ा कारीडोर बनाने का फैसला लिया था। ताकि ट्रेनों के संचालन में कोई दिक्कत न रहे। इस कॉरीडोर को इस लाइन के सहारे ही निकाला है। क्योंकि कोई दिक्कत आने पर रूट डायवर्ट किया जा सके। जिले में मालभाड़ा कारीडोर का निर्माण काफी तेज गति से चल रहा है। वर्ल्ड बैंक के सहयोग से बनाए जा रहे मालभाड़ा कारीडोर का निरीक्षण पिछले दिनों आई बैंक की उपाध्यक्ष लौहरा टक ने भी किया था। उन्होंने निर्माण कार्य की गति काफी ही तेज होने पर खुशी जाहिर की थी। जिले में लाइन के पत्थरों के बिछाने के बाद अब लाइन बिछाने का काम काफी तेजी से शुरू हो गया। आधुनिक मशीनों को लाइन डालने और उसे तराशने का काम मशीनों से किया जा रहा है। दौंकेली के साथ मक्खनपुर के करीब काम काफी ही तेजी से हो रहा है। अधिकांश स्थानों पर अंडरपास बन जाने के साथ ही लाइन बिछाई जा रही है। एडीएम उदय सिंह का कहना है कि लाइन बिछाने का काम हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed