फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Lord Jhulelal's procession was taken out with great pomp

Firozabad News: धूमधाम से निकाली भगवान झूलेलाल की शोभायात्रा

Sun, 22 Mar 2026 12:07 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 22 Mar 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Lord Jhulelal's procession was taken out with great pomp
 टूंडला में भगवान झूलेलाल की शोभायात्रा में नृत्य करतीं महिलाएंसंवाद - फोटो : टूंडला में भगवान झूलेलाल की शोभायात्रा में नृत्य करतीं महिलाएं संवाद
टूंडला। नगर में शुक्रवार को सिंधी समाज के आराध्य देव भगवान झूलेलाल की जयंती पर गाजेबाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। इसका जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। शोभायात्रा का शुभारंभ रात्रि नौ बजे स्टेट बैंक जंक्शन शाखा से भगवान झूलेलाल की आकर्षक झांकी की आरती उतारकर किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान हरीश चंदानी ने समाज व अन्य का पटका पहनाकर अभिनंदन किया। बैंड-बाजों की मधुर धुनों पर गूंजते भजनों के बीच सिंधी समाज के महिला-पुरुष पारंपरिक लोकगीतों पर नृत्य किया। पूरे मार्ग पर भक्ति का माहौल रहा। जगह-जगह सिंधी समाज और स्थानीय लोगों द्वारा शोभायात्रा पर पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। शोभायात्रा रामलीला मैदान होते हुए भारत माता चौक पहुंची। यहां से भगवान झूलेलाल की ज्योति के दर्शन कर आगरा बल्केश्वर यमुना घाट ले जाकर समापन किया गया।
विज्ञापन

भाजपा के नगर अध्यक्ष आजाद जैन, जयजीव पाराशर, द्विजेंद्र विक्रम सिंह परमार व अन्य ने स्वागत किया। इस दौरान सिंधी समाज के अध्यक्ष दिनेश चंदानी, महेश चंदानी, श्याम मुरझानी, ओमप्रकाश बलेचा, रामचंद मुरझानी, किशोर पंजवानी, जितेंद्र पंजवानी, दिनेश पंजवानी, दयाल राजवानी, पिंकी बलेचा, कैलास राजवानी, घनश्याम दास, सन्नी बजाज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed