फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   loot crime

रसूलपुर क्षेत्र में चूड़ी गोदाम संचालक को पीटा,लूटपाट करने का आरोप

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2020 10:30 AM IST
विज्ञापन
loot crime
रसूलपुर क्षेत्र में चूड़ी गोदाम संचालक को पीटा,लूटपाट करने का आरोप फिरोजाबाद। थाना रसूलपुर क्षेत्र में पैसे के लेन-देन को लेकर चूड़ी गोदाम संचालक के साथ उसी के कारीगर ने अपने साथियों के साथ मारपीट की। आरोप है कि इस दौरान सोने के जेबरात के साथ अन्य सामान लूट ले गए। थाना पुलिस को तहरीर दी है। थाना रसूलपुर क्षेत्र के निवासी मोहम्मद फुरकान पुत्र रईस खां ने कहा कि थाना रामगढ़ के सुपरगली निवासी एक कारीगर उनके यहां काम करता था। उसने आठ हजार रुपया एडवांस ले लिया था। तीन हजार रुपया लॉकडाउन के दौरान ले गया। आरोप है कि एडवांस दिया पैसा वापस नहीं किया और न ही काम पर आया। बल्कि दूसरे गोदाम में जाने लगा। पैसे मांगने पर धमकाया। सोमवार की शाम को कारीगर अपना भाई व साथियों के साथ आया । उसने चूड़ी गोदाम में तोड़फोड़ किए जाने के साथ मेरे साथ धारदार हथियार से हमला कर दिया। मम्मी एवं पापा को पीटा। पीड़ित ने थाना पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed