फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Looking at the audit team of 66 workers packing Recently closed

ऑडिट टीम को देख 66 श्रमिकों को पैकिंग हाल में बंद किया

Tue, 29 Mar 2016 11:41 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Tue, 29 Mar 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
Looking at the audit team of 66 workers packing Recently closed
ढोलपुरा स्थित एक फैक्ट्री से श्रमिकों को मुक्त कराया गया
 मंगलवार को एक फैक्टरी में  खरीदारों के कलस्टर की ऑडिट टीम को आया देख प्रबंधकों ने 66 श्रमिकों को पैकिंग हाल में बंद कर गेट पर ताला दिया। दो घंटे तक श्रमिक बंद रहे, इसी बीच सूचना पर पहुंचे ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने ताला तुड़वाकर उन्हें मुक्त कराया। बाद में श्रम परिवर्तन अधिकारी ने श्रमिकों के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन

 ढोलपुरा स्थित एस गोपाल ओवरसीज में एक्सपोर्ट आइटमों की पैकिंग का कार्य होता है। मंगलवार को अचानक फैक्ट्री में नई दिल्ली से ऑडिट के लिए टीम के आने की सूचना फैक्ट्री प्रबंधकों को मिली। इसके बाद सुबह करीब दस बजे प्रबंधक व सुपरवाइजरों ने टीम के सामने श्रमिकों की संख्या कम दर्शाने के लिए 66 श्रमिकों को पैकिंग हाल में बंद कर बाहर से ताले लगा दिए। लगातार दो घंटे गर्मी के मौसम में बंद रहने से श्रमिक बेहाल हो गए और उन्होंने मोबाइल से इसकी सूचना श्रमिक नेता भूरी सिंह यादव को दी। भूरी सिंह की सूचना पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रविंद्र कुमार मांदड़ व सहायक श्रमायुक्त राजेश मिश्रा ने फैक्टरी पहुंचकर श्रमिकों को मुक्त कराया। पैकिंग हाल से बाहर निकाले जाने के दौरान श्रमिक काफी घबराए हुए थे। श्रम प्रवर्तन अधिकारी एसपी पांडे ने सभी श्रमिकों के बयान दर्ज किए। श्रमिकों ने उन्हें बताया कि वे लोग 10-15 साल से कार्य कर रहे हैं। फैक्ट्री स्वामी उन्हें न्यूनतम मजदूरी का भुगतान भी नहीं कर रहा हैं।
विज्ञापन

इनको किया था बंद
बंद किए श्रमिकों में बंटू, पवन, रामसेवक, राजेश, हरीश, रामदास, शिवा, अनिल कुमार, ओशपाल, संजय, राहुल, राकेश, धर्मसिंह, बबलू, चंद्रसेन, लखमीचंद्र, दिनेश, भुवनेश, दुर्गेश, नितिन जैन, अमित पाठक, प्रमोद राठौर, जितेंद्र, श्रीकृष्ण, शिवम दुबे, दयाराम, उपदेश, कृष्णमोहन, अवधेश, पंकज, सुरेशचंद्र, प्रमोद, सुनील, अनिल, राकेश, सुरेंद्र, राजेश, मानप्रताप, कुमार राठौर, सुंदर, चंद्रभान, मनीष, महीपाल, इंद्रजीत, अमित राठौर, जयवीर, लक्ष्मीनरायण, हरीसिंह, प्रेमचंद्र, भूरीसिंह, बॉबी, विनोद, शिवशंकर, संतोष कुमार, कुलदीप, राजा, सत्यप्रकाश, राहुल कुमार, अवनीश, मुकेश कुमार, ज्ञानेंद्र, ब्रजेश कुमार, दिनेश राठौर, अवनेश राठौर, पुरुषोत्तम, पुष्पेंद्र कुमार आदि शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रमिकों के संबंध में नहीं मिला रिकार्ड
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट व एएलसी ने फैक्ट्री में तैनात श्रमिकों के संबंध में रिकार्ड मांगा तो वहां मौजूद मैनेजर सोनी शर्मा, अनिल बाबू व राघवेंद्र सुपरवाइजर ने पहले तो उन्हें गुमराह करने का प्रयास किया। सख्ती से पूछताछ करने पर बताया कि फैक्ट्री स्वामी अतुल अग्रवाल नोएडा में हैं, वहीं ये जानकारी दे सकते है। पूछताछ के दौरान फैक्ट्री में श्रमिकों से संबंधित स्टेंडिंग आर्डर, फार्म, श्रमिकों के हस्ताक्षर युक्त वेतन का रिकार्ड नहीं मिला। पूछताछ के दौरान यह भी संज्ञान में आया कि पूरी फैक्ट्री में कोई स्थाई श्रमिक तैनात नहीं था।

अफसरों की सख्ती देख खिसक लिए ऑडिट अधिकारी
 नई दिल्ली की यू.एल. इंडिया प्राइवेट कंपनी से सोशल ऑडिट के लिए पंकज कुमार पहुंचे थे। श्रमिकों को बंधक बनाने का मामला सामने आने और अफसरों की सख्ती देख आडिट टीम भी मौके से भाग खड़ी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed