फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Lok Sabha candidates will have to give details of election expenses by July 3

Firozabad News: लोकसभा प्रत्याशियों को 3 जुलाई तक देना होगा चुनाव खर्च का ब्योरा

Wed, 26 Jun 2024 04:12 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 26 Jun 2024 04:12 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha candidates will have to give details of election expenses by July 3
फिरोजाबाद। डीएम एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि लोकसभा प्रत्याशियों को चुनाव खर्च का ब्योरा तीन जुलाई तक देना होगा। इससे पूर्व गणना एजेंटों व प्रत्याशी को 27 एवं 30 जून को कलेक्ट्रेट सभागार में प्रशिक्षण दिया जाएगा। डीएम रमेश रंजन ने कहा कि व्यय अनुवीक्षण प्रकोष्ठ के नोडल अधिकारी एवं सहायक व्यय प्रेक्षक को लेखे की फाइलिंग की प्रक्रिया, दाखिल किए जाने वाले फार्म एवं शपथपत्र आदि सामने आने वाली त्रुटियों के बारे में जानकारी दी जायेगी।
विज्ञापन

इस संबंध में प्रशिक्षण एवं समाधान बैठक 27 जून को सुबह दस बजे कलेक्ट्रेट सभागार में होगी। लेखा समाधान बैठक 30 जून को सुबह दस बजे से कलेक्ट्रेट सभागार में होगी। लेखा जमा कराने हेतु अंतिम बैठक तीन जुलाई को सुबह दस बजे से कलक्ट्रेट सभागार में होगी। जो प्रत्याशी व्यय लेखा प्रस्तुत नहीं करेंगे उनको लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 10क के अनुसार निरर्हित घोषित किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed