{"_id":"63178474ea256a33fd23d679","slug":"locks-of-five-shops-were-broken-in-one-night-firozabad-news-agr5458648133","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानून व्यवस्था तार-तार, एक रात में तोड़ दिए पांच दुकानों के ताले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानून व्यवस्था तार-तार, एक रात में तोड़ दिए पांच दुकानों के ताले
विज्ञापन
फिरोजाबाद/ कठफोरी। सोमवार रात बदमाशों ने सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देते हुए कस्बा कठफोरी स्थित पांच दुकानों के ताले चटका दिए। बदमाशों ने जिन दुकानों के ताले चटकाए थे, उनमें एक ज्वैलर्स की दुकान भी शामिल है। घटना को लेकर व्यापारियों और क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश है। सूचना पर फॉरेंसिक टीम के साथ पुलिस अफसर भी मौके पर पहुंचे। चोरों की तलाश के लिए पुलिस ने दो टीमें गठित की है।
नगला खंगर के गांव खोरई निवासी कायम सिंह की ज्वैलर्स की दुकान है। बदमाश दुकान से करीब डेढ़ लाख रुपये नकद व अन्य सामान ले गए। दूसरी दुकान ऋषि कुमार की खाद बीच की है। यहां से एक लैपटॉप व बीज की बोरी चोरी कर ले गए। तीसरी दुकान सेमना निवासी सुभाष जैन की गल्ले की है। यहां से पांच बोरी सरसों व 25 हजार रुपये ले गए। ऐलमपुर निवासी योगेंद्र सिंह बघेल के जनसेवा केंद्र के ताले तोड़कर बदमाश लैपटॉप व दो हजार से अधिक की नकदी चोरी कर ले गए। इसके बाद बदमाशों ने कसबा कठफोरी में ही वीरपाल की मोबाइल की दुकान के ताले तोड़ दिए। यहां से बदमाश लैपटॉप, दो मोबाइल फोन व चार हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी क्षेत्रीय लोगों के साथ पीड़ित दुकानदारों को मंगलवार सुबह हो सकी। घटना को लेकर जहां क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश फैल गया।
सिरसागंज पुलिस के साथ सीओ सिरसागंज व फॉरेंसिंग विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले लेकिन पुलिस को बदमाशों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। घटना के खुलासे के लिए पुलिस ने दो टीमें गठित कर दी गई है। एक रात में पांच दुकानों के ताले तोड़कर लाखों की चोरी के बाद कस्बा के दुकानदारों व क्षेत्रीय लोगों में पुलिस के प्रति आक्रोश है। लोगों का कहना है कि यदि पुलिस गश्त करती तो शायद एक रात में इतनी बढ़ी घटना नहीं होती। पुलिस लापरवाही के चलते बदमाश घटना को अंजाम देकर भाग जाने में सफल रहे। थानाध्यक्ष सिरसागंज उदयवीर सिंह मलिक का कहना है दुकानदारों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बदमाशों की तलाश के लिए टीमें प्रयास कर रही है। घटना का खुलासा जल्द किया जाएगा।