फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   lockdown

लॉकडाउन में कहीं सख्ती तो कहीं ढिलाई, गलियों में दिखी भीड़

Sun, 19 Jul 2020 06:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2020 06:39 PM IST
विज्ञापन
lockdown
सदर बाजार रोड बंद के दौरान गस्त करती पुलिस - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। साप्ताहिक लॉकडाउन के दूसरे दिन रविवार को भी शहर के प्रमुख बाजार बंद रहे। नगर की सड़कों पर सन्नाटा रहा लेकिन गलियों में लोगों की भीड़ रही। शहर के प्रमुख मार्गों पर लॉकडाउन का पालन कराने के लिए पुलिस मुस्तैद नजर आई। इस दौरान बिना काम के घर से बाहर निकले लोगों के चालान भी काटे गए। साप्ताहिक लॉकडाउन के दूसरे दिन रविवार को बाजार बंद रहे। ऐसे में शहर के मार्गों पर सन्नाटा रहा। वहीं पुलिस ने नगर के प्रमुख मोहल्लों में बैरियर लगाकर लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी।
विज्ञापन

हालांकि पुलिस की मौजूदगी न होने पर लोग जमकर बाहर निकले। इमामबाड़ा चौराहा पर रविवार को बैरियर लगा था, लेकिन पुलिस का जवान मौजूद नहीं होने पर लोग आवाजाही करते नजर आए। यही हाल सदर बाजार स्थित घंटाघर चौराहा पर लगे बैरियर का रहा। वहीं सेंट्रल चौराहा, कोटला चुंगी चौराहा, क्लब चौराहा पर पुलिस की तैनाती के कारण लोगों की आवाजाही बंद रही। यहां बेहद आवश्यक काम होने पर ही लोग घरों से बाहर निकले। हालांकि मोहल्लों की गलियों में लोग जमघट लगाकर बैठे नजर आए।
विज्ञापन

रामलीला चौराहे पर लगा रहा श्रमिकों का मजमा
फिरोजाबाद। रामलीला चौराहे पर श्रमिकों का मजमा रविवार को भी लगा रहा। निर्माण कार्यों से जुडे़ श्रमिकों की भीड़ रही। यहां लोग भी श्रमिकों को काम के लिए बुलाने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्लब चौराहे पर चला पुलिस का डंडा
फिरोजाबाद। क्लब चौराहे पर पुलिस ने चेकिंग के दौरान डंडा चलाया। वाहन पर दो सवारी और बिना मास्क लगाए लोगों के चालान काटे गए। चेकिंग ने दौरान सवारियों को लेकर जा रहे ऑटो चालक ने ऑटो लेकर भागने की कोशिश की तो पुलिस ने घेर कर उसे पकड़ लिया। आटो चालक की मनमानी पर सबक सिखाते हुए डंडे से खबर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed