फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   lockdown

टूंडला में लॉकडाउन के मायने हुए खत्म, पार्कों व बाजारों में उमड़ने लगी भीड़

Sun, 17 May 2020 10:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
lockdown
टूंडला के कंपनी बाग मार्ग पर बिना मास्क के मोर्निंग वॉक करने वालों की भीड़ - फोटो : TUNDLA
टूंडला(फिरोजाबाद)। लॉकडाउन की अवधि बढ़ने के साथ ही टूंडला में इसके मायने खत्म होते जा रहे हैं। लगभग दो माह होने को हैं। ऐसे में अब लोग घरों से बाहर निकलकर लॉकडाउन का उल्लंघन करने से परहेज नहीं कर रहे। पार्कों में सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष व बच्चे पहुंच रहे हैं, वहीं बाजारों में भीड़ देखने को मिल रही है। इतना ही नहीं 70 प्रतिशत से अधिक लोग न तो मास्क पहन रहे और न ही सोशल डिस्टेंस का कोई ख्याल रख रहे हैं। इससे कोराना का खतरा बढ़ सकता है।
विज्ञापन

लॉकडाउन को धीरे-धीरे दो माह होने को हैं। ऐसे में अब लोगों के सब्र का बांध भी टूटने लगा है। सुबह साढ़े चार बजे से ही लोग टहलने के लिए निकलने लगे हैं। पार्क व उसके इर्द-गिर्द सैकड़ों की संख्या में पहुंच रहे हैं। ऐसे लोगों का कहना है कि टूंडला में कोरोना नहीं है। घर में रहते-रहते उनकी सेहत और अधिक खराब होने लगी है। सुबह न टहलने से बीपी और डायबिटीज का खतरा बढ़ गया है। टहलने से काफी आराम रहता है। ऐसे में वह टहलने निकल आते हैं।
विज्ञापन

यही हाल सुबह के समय बाजार में रहता है। बाजार में भी काफी संख्या में लोग टहलने निकल आते हैं। कुछ तो मेडिकल स्टोरों से दवाएं खरीदने आते हैं तो कुछ सिर्फ दवा खरीदने के बहाने ही घरों से दवा के पर्चे लेकर निकल कर टहलते हैं। इतना ही नहीं 70 प्रतिशत लोग न तो मास्क पहन रहे और न ही सोशल डिस्टेंस का पालन कर रहे हैं। ऐसे में अब प्रतिदिन लॉकडाउन की धजिज्जयां तो उड़ ही रही हैं। कोरोना का खतरा भी बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed