फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   lock down

लॉकडाउन होने की खबर मिलते ही राशन, सब्जी, दवाएं खरीदने दौड़े लोग

Tue, 24 Mar 2020 09:28 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2020 09:28 PM IST
विज्ञापन
lock down
टूंडला में दुकानें बंद न करने चेतावनी देते एसडीएम केपी सिंह तोमर व थाना प्रभारी ज्ञानेन्द्र कुम? - फोटो : TUNDLA
टूंडला। प्रदेश सरकार की ओर से तीन दिन के लॉकडाउन की घोषणा के बाद लोग जरूरी सामान खरीदने के लिए दुकानों पर जा पहुंचे। परचून, सब्जी, दवा की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ लग रही। पुलिस ने लोगों को समझाते हुए भीड़ न लगाने की अपील करती रही।
विज्ञापन

टीवी न्यूज चैनलों और सोशल मीडिया के माध्यम से जैसे लॉकडाउन की सूचना लोगों को मिली वे अपने घरों के निकल कर घरेलू सामान लेने निकल लिए। सबसे ज्यादा लोग परचून की दुकानों और सब्जी मंडी पहुंचे। कोई दस किलो तो कोई बीस किलो आलू खरीद रहा था तो कोई प्याज और टमाटर, गोभी पांच-पांच किलो खरीद रहा था।
विज्ञापन

एक-एक आदमी आटे के दो-दो कट्टे ले जा रहा था तो कोई चीनी, दालें, पत्ती व अन्य सामानों का स्टाक कर रहा था। मेडिकल स्टोरों पर भी रहा अधिकांश लोगों को लगा कि शायद लॉक डाउन के कारण मेडिकल जैसी जरूरत की दुकान भी न खुलें। इसलिए दैनिक दवाओं का सेवन करने वाले लोगों ने एक से दो माह की दवाओं का स्टाक कर लिया। लोगों का कहना था कि लॉक डाउन शायद तीन दिन से ज्यादा बढ़ सकता है। इसलिए पहले से ही व्यवस्था करना ठीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राशन की दुकानों पर उमड़े ग्राहक
शिकोहाबाद। लॉकडाउन की घोषणा होते ही लोग राशन का सामान जुटाने में लग गए। परचून और राशन की दुकानों पर लोगों की भीड़ लगी रही। लोग महीने भर तक का राशन लेने के लिए घरों से निकल पड़े। इस वजह से परचून और राशन की दुकानों पर भीड़ बढ़ गई। इसका फायदा दुकानदारों ने भी उठाया और खाद्य वस्तुओं के दाम बढ़ा दिए। आटा 25 से 28 रुपये किलो तक बिका। सब्जी मंडी में भी लोग की भीड़ दिखी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed