{"_id":"69061cf781a1d8c4560def95","slug":"loader-vehicle-full-of-passengers-overturned-uncontrollably-two-killed-2025-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: अनियंत्रित होकर पलटा सवारियों से भरा लोडर वाहन...मच गई चीखपुकार, दो की माैत; 14 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: अनियंत्रित होकर पलटा सवारियों से भरा लोडर वाहन...मच गई चीखपुकार, दो की माैत; 14 लोग घायल
Sat, 01 Nov 2025 08:15 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: अरुन पाराशर
Updated Sat, 01 Nov 2025 08:15 PM IST
सार
लोडर वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होते ही चीख पुकार मच गई। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। दो लोगों की हादसे में माैत हो गई। सभी गमी में शामिल होकर लाैट रहे थे।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
फिरोजाबाद के सिरसागंज थाना क्षेत्र के करहल रोड पर बहादुरपुर के पास सवारियों से भरा लोडर वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। वाहन पलटते ही चीख पुकार मच गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि 14 लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही काफी लोग मौके पर एकत्रित हो गए। घायलों को उपचार को जिला अस्पताल भेजा। वह मैनपुरी के नगला बुधुआ से वापस लौट रहे थे।
शुक्रवार को आसफाबाद के राठौर नगर टूटी पुलिया निवासी गौतम की मां का निधन उनके पैतृक गांव नगला बुधुआ मैनपुरी में हो गया था। मुहल्ले के नाते सभी आसपड़ोस के लोगों गौतम के घर गमी में शामिल होने को लोडर मैजिक पर सवार होकर शनिवार को सुबह गए थे। गमी में शामिल होने के बाद घर वापस लौट रहे थे।
दोपहर साढ़े 12 बजे के करीब उनका लोडर मैजिक थाना सिरसागंज के बहादुरपुर गांव के करीब पहुंचा था कि तभी अचानक ही लोडर वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना होते ही मौके पर चीख पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना इलाका पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंच गई। घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया।
विज्ञापन
सिरसागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर घायलों को उपचार किया गया। इस हादसे में इटावा के ददौरा निवासी हरीशचंद्र (50) एवं फिरोजाबाद के आसफाबाद निवासी नीरज (28) की मौत हो गई। दोनों को शव को पोस्टमाटम को भेजा है।
हादसे में ये हुए घायल
लोडर में बैठी सवारियों में सीमा (40) पत्नी हरीशंचद्र, सत्यबती (41) पत्नी रमेश, पुष्पा देवी (45) पत्नी विजय सिंह, वीरवती (35), सुमन (38) पत्नी प्रेमचंद्र, किरन (38) पत्नी चंद्रपाल, नीरजदेवी (48) पत्नी प्रथ्वीराज, लक्ष्मी देवी (40) पत्नी हरीशचंद्र, पिंकी (35) पत्नी मनोज, नीतू (34) पत्नी यशपाल समस्त निवासी आशफाबाद शामिल थे।