फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   liqure

डीसीएम में पीछे सेब की पेटी आगे भरी थी शराब

Thu, 07 Nov 2019 11:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
liqure
थाना एका क्षेत्र के अंतर्गत फरीदा के पास शराब अवैध शराब से भरा पकड़ा गया ट्रक में सेव की पेटियों म? - फोटो : FIROZABAD
एका। एका थाना पुलिस व आबकारी टीम ने संयुक्त कार्रवाई के तहत एक डीसीएम को पकड़ा है। इसमें पीछे की ओर सेब भरे थे। वहीं आगे की तरफ भारी मात्रा में हरियाणा की बनी शराब बरामद की है। इसकी कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन

आबकारी विभाग को काफी दिनों से एका क्षेत्र में अवैध शराब आने की सूचना मिल रही थी। मुखबिर की सूचना पर आबकारी विभाग ने एका पुलिस के साथ जसराना मार्ग पर घेराबंदी कर दी। डीसीएम को रुकने का इशारा किया तो उसमें सवार चालाक व एक अन्य मौके से भागने लगे। पुलिस ने चालक को पकड़ लिया। डीसीएम की तलाशी में पीछे सेब की पेटियां व आगे की ओर शराब भरी मिली।
विज्ञापन

डीसीएम को पुलिस ने अपने कब्जे में लिया है। एसपी देहात राजेश क़ुुमार ने बताया कि जहानपुर के पास एका पुलिस ने एक डीसीएम से बीस लाख कीमत की अवैध शराब बरामद की है। एक आरोपी भागने में कामयाब रहा जबकि जहानपुर फरीदा निवासी अंकुश को हिरासत में लिया गया है। पकडे़ गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है। शराब की कीमत करीब 20 लाख रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed