फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Liquor was not allowed to be consumed on the insistence of egg, spread panic by firing

Firozabad News: अंडे की ढकेल पर नहीं पीने दी शराब तो फायरिंग कर फैलाई दहशत

Fri, 05 Jan 2024 06:35 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 05 Jan 2024 06:35 PM IST
विज्ञापन
Liquor was not allowed to be consumed on the insistence of egg, spread panic by firing
शिकोहाबाद। अंडे की ढकेल पर शराब पीने से रोकने पर दबंगों ने हवाई फायरिंग कर दहशत फैला दी। अचानक हुई फायरिंग से राहगीर व दुकानदारों के होश उड़ गए। पीड़ित ढकेल स्वामी ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। बृहस्पतिवार की रात थाना क्षेत्र के एटा चौराहे स्थित एक होटल से कुछ आगे नगला कुंवर प्रसाद निवासी संजीव कुमार राठौर अपनी मोबाइल की दुकान चलाते हैं। उनकी दुकान के सामने ही उनके मोहल्ले का विकास राठौर अंडे की ढकेल लगाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता है। संजीव के अनुसार बृहस्पतिवार रात 8:30 बजे करीब बाइक पर आए तीन युवकों ने अंडे की ढकेल पर आकर शराब पीना शुरू कर दिया। इसका विकास ने विरोध कर दिया, तो आरोपी युवक गाली-गलौज करने लगे।
विज्ञापन

एक युवक ने असलाह निकालकर हवाई फायर करके दहशत फैला दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन इससे पहले आरोपी बाइक पर बैठकर फरार हो गए। पीड़ित संजीव राठौर ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर वह मौके पर गए। सीसीटीवी फुटेज निकलवाकर मामले की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है।
विज्ञापन







विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed