फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   liquor

शराब की दुकान से बरामद किए नकली शराब के क्वार्टर, आबकारी विभाग की छापेमार कार्रवाई के दौरान हुआ खुलासा

Mon, 06 Jul 2020 12:28 AM IST
आगरा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: आगरा ब्यूरो Updated Mon, 06 Jul 2020 12:28 AM IST
विज्ञापन
liquor
शराब (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
जलोपुरा स्थित देशी शराब के ठेके पर छापा मारकर आबकारी विभाग की टीम ने नकली शराब के क्वार्टर बरामद किए। टीम ने लाइसेंस धारक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए टूंडला थाने में मुकदमा दर्ज कराते ठेके को सील कर दिया गया।
विज्ञापन


आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर शहर रामवीर सिंह ने रविवार को प्रवर्तन दल के साथ शराब की दुकानों की चेकिंग की। इस दौरान आबकारी विभाग की टीम जलोपुरा स्थित देशी शराब की दुकान पर पहुंची। यहां चेकिंग के दौरान दुकान में से नकली देशी शराब के 61 क्वार्टर बरामद किए गए। इस पर
विज्ञापन

आबकारी विभाग की टीम ने दुकान पर बैठे युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

हालांकि वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। इस पर आबकारी इंस्पेक्टर रामवीर सिंह ने दुकान को सील करते हुए ठेका संचालक राजेश कुमार के खिलाफ थाना टूंडला पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। आबकारी इंस्पेक्टर रामवीर सिंह ने बताया कि दुकान को सील कर दिया गया है। दुकान में से कुल 61 देशी शराब के क्वार्टर बरामद किए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed