Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Light thrown on the personality and work of Agyeya in BDM College

Firozabad News: बीडीएम कॉलेज में अज्ञेय के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर डाला प्रकाश

Wed, 11 Mar 2026 12:00 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 11 Mar 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Light thrown on the personality and work of Agyeya in BDM College
शिकोहाबाद। बीडीएम गर्ल्स डिग्री कॉलेज के हिंदी विभाग में हिंदी के प्रयोगवादी साहित्यकार सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन अज्ञेय की जयंती के अवसर पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्राचार्या प्रो. गीता यादवेंदु के संरक्षण तथा हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो. शशिप्रभा तोमर के निर्देशन में संपन्न हुआ।
विज्ञापन


कार्यक्रम की संयोजिका दर्शना कुमारी के संयोजन में आयोजित गोष्ठी में अज्ञेय के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। गोष्ठी के साथ निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो. शशिप्रभा तोमर ने अज्ञेय को प्रयोगवादी काव्य धारा का युग प्रवर्तक और क्रांतिकारी साहित्यकार बताया। निबंध प्रतियोगिता में सरिता ने प्रथम, संगम यादव ने द्वितीय तथा सोमा यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर अंग्रेजी विभागाध्यक्ष प्रो. सीमारानी जैन, संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ. नीलम सहित अन्य शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed