फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Light every defaulter above ten thousand: Superintending Engineer

दस हजार से ऊपर के प्रत्येक बकाएदारों की गुल करें बत्ती: अधीक्षण अभियंता

Sun, 12 Jun 2022 12:09 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Light every defaulter above ten thousand: Superintending Engineer
फिरोजाबाद/खैरगढ़। अधीक्षण अभियंता हरीश बंसल ग्रामीण ने विद्युत वितरण खंड जसराना के अंतर्गत विद्युत केंद्र प्रतापपुर से संबंधित क्षेत्र में औचक निरीक्षण कर लाइनमैनों एवं मीटर रीडरों के साथ समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि दस हजार रुपये से अधिक के बकाएदारों की बिजली काट दी जाए। ओटीएस में लापरवाही पर सिरसागंज खंड के अवर अभियंता को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता ने निर्देश दिए कि योजना का व्यापक स्तर पर ओटीएस का प्रचार-प्रसार किया जाए। उपभोक्ताओं के डोर टू डोर जाकर योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरित करें। प्रतिदिन दो कैंप आयोजित किए जाएं। कैंप के आयोजन के एक दिन पहले गांव के प्रधान से अवर अभियंता मिलें और पूरी ग्राम पंचायत में एनाउंसमेंट कराएं। गलत बिल संबंधित शिकायतों का तुरंत निस्तारण करें। प्रत्येक लाइनमैन प्रति दिन 10 बिल जमा कराएं। बड़े बकाएदारों की सूची सार्वजनिक स्थानों पर चस्पा कराई जाए। दस हजार से ऊपर के बकाएदारों की बत्ती गुल कर दें। एक लाख से अधिक के बकाएदारों के घर पर बकाए की धनराशि अंकित की जाए। किसी भी स्थिति में 10 हजार से ऊपर के विद्युत उपभोक्ता के विद्युत बिल जमा न करने पर विद्युत का उपयोग करते हुए नहीं पाया जाना चाहिए। एसडीओ स्वयं फील्ड में निकलकर मॉनीटरिंग करें।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता हरीश बंसल कि सिरसागंज खंड के अवर अभियंता महेशचंद्र को राजस्व का लक्ष्य प्राप्त नहीं करने और एकमुश्त समाधान योजना अंतर्गत कार्य न करने के लिए निलंबित कर दिया है। अवर अभियंता महेश चंद्र विद्युत वितरण खंड सिरसागंज के अंतर्गत गड़सान विद्युत केंद्र पर तैनात थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed