फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Life can be saved by giving CPR in case of heart attack.

Firozabad News: दिल का दौरा आने पर सीपीआर देकर बचाई जा सकती है जान

Sat, 10 Feb 2024 07:46 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 10 Feb 2024 07:46 PM IST
विज्ञापन
Life can be saved by giving CPR in case of heart attack.
दिल का दौरा आने पर सीपीआर देकर बचाई जा सकती है जान
विज्ञापन

एफएच मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों ने पुलिसकर्मियों को हृदय संबंधी बीमारियों की दी जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
टूंडला। आगरा हाईवे स्थित एफएच मेडिकल कालेज में पुलिसकर्मियों को हृदय संबंधी बीमारियों को लेकर जानकारी दी गई। इसके साथ ही चिकित्सकों ने पुलिसकर्मियों को किसी व्यक्ति को दिल का दौरा पड़ने पर किस प्रकार सीपीआर देकर उसकी जान बचाई जा सकती है।
अक्सर सड़क किनारे अज्ञात शव पड़े मिल जाते हैं। जिनमें ऐसे भी लोग शामिल होते हैं जिन्हें हार्ट अटैक आ जाता है। प्राथमिक उपचार न मिल पाने के कारण उनकी मौत हो जाती है। ऐसे लोगों की जान बचाई जा सके, इसके लिए एफएच मेडिकल कालेज में चिकित्सीय टीम ने पुलिसकर्मियों को जानकारी दी। चिकित्सकों ने पुलिसकर्मियों को बताया कि यदि किसी व्यक्ति को हार्ट अटैक आ जाए तो किस तरह सीपीआर देकर उनकी जान बचाई जा सकती है।
विज्ञापन

इसके साथ ही वह किस तरह पता लगाएंगे कि व्यक्ति की सांस चल रही है अथवा नहीं। चिकित्सकों ने उन्हें नब्ज देखना व दिल की धड़कन पता करने के बारे में भी बताया गया। इस दौरान एसडीएम शिवध्यान पांडे, सीओ अनिवेश कुमार, थाना प्रभारी टूंडला, थाना प्रभारी नारखी, थानाध्यक्ष पचोखर, महिला चौकी प्रभारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed