{"_id":"5703fb724f1c1bd11cc8150d","slug":"lesson-to-be-forgotten-even-if-advised-of-the-dig-khaki","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘सबक’ लेना तो दूर डीआईजी की नसीहत भी भूली खाकी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘सबक’ लेना तो दूर डीआईजी की नसीहत भी भूली खाकी
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Tue, 05 Apr 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
‘सबक’ लेना तो दूर डीआईजी की नसीहत भी भूली खाकी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी में बैंक डकैती के बाद भी सुहागनगरी की पुलिस सतर्क नहीं हुई है। जिले की बैंकों और सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस की चौकसी नजर नहीं आई। आईबी की रिपोर्ट के बावजूद शहर की पुलिस ने बैंकों को भगवान भरोसे छोड़ दिया गया है। कुछ बैंकों पर पुलिस की चेतक ने गश्त की लेकिन अधिकांश बैंकों पर होमगार्ड भी नजर नहीं आए। बैंकों की सुरक्षा से बेखबर पुलिस ने मैनपुरी की वारदात से सबक नहीं लिया।
बता दें कि बैंकों की सुरक्षा को लेकर आईबी का अलर्ट होने के बावजूद पुलिस का ढुलमुल रवैये के चलते बेखौफ लुटेरों ने मैनपुरी में बैंक डकैती की। मैनपुरी की घटना से बेखबर फीरोजाबाद पुलिस ने वारदात से कोई सबक तक नहीं लिया। घटना के अगले दिन शहर की बैंकें सुरक्षा गार्डों से खाली दिखीं। कुछ एक बैंकों में गार्ड नजर भी आया अन्य का हाल ‘लावारिस’ जैसा था। सुहागनगरी में यह हाल तब नजर आया, जब आला अधिकारियों ने बैंकों की सुरक्षा के लिए कड़े निर्देश भी जारी किए। सूत्रों की मानें तो डीआईजी आगरा अजय मोहन शर्मा रात मैनपुरी से लौटते समय फीरोजाबाद भी कुछ समय के लिए रुके। उन्होंने अधिकारियों को बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने के साथ ही जेल से छूटकर आए लुटेरों पर नजर रखने के निर्देश दिए। इसके बाद भी मंगलवार को बैंकों की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट नजर नहीं आया। स्टेशन रोड स्थित करबला की पुलिया के समीप आईसीआईजीआई बैंक, आंध्रा बैंक, बस स्टैंड के सामने एचडीएफसी तथा एक्सिस बैंक पर न तो पुलिसकर्मी तैनात थे और न ही सुरक्षाकर्मी। सर्विस रोड स्थित भारतीय स्टेट बैंक में पुलिसकर्मियों को बैंक के अंदर तैनात किया गया था, जबकि इलाहाबाद बैंक के बाहर पुलिसकर्मी नजर आए।