फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Lecturer exam today; center gates to close at 8:45 AM; entry allowed with admit card and pen.

Firozabad News: प्रवक्ता परीक्षा आज, पौने नौ बजे बंद हो जाएंगे केंद्रों के गेट, प्रवेश पत्र व पेन के साथ मिलेगा प्रवेश

Sat, 13 Jun 2026 07:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 13 Jun 2026 07:39 PM IST
विज्ञापन
Lecturer exam today; center gates to close at 8:45 AM; entry allowed with admit card and pen.
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
- आज सुबह आठ बजे से मिलेगा प्रवेश, सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक जारी रहेगी परीक्षा, किए गए व्यापक इंतजाम
विज्ञापन


- जिले में बनाए गए 9 केंद्रों पर पंजीकृत हैं 3613 अभ्यर्थी, बिना चेकिंग नहीं मिलेगा किसी को भी प्रवेश
संवाद न्यूज एजेंसी

फिरोजाबाद। राजकीय इंटर कॉलेजों में प्रवक्ता पद के लिए लिखित परीक्षा रविवार को जिले के नौ केंद्रों पर होगी। परीक्षा में 3613 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। सुबह साढ़े नौ बजे से शुरू होने वाली परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को डेढ़ घंटा पहले ही केंद्र पर उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। पौने नौ बजे केंद्रों के गेट बंद हो जाएंगे। अभ्यर्थी को प्रवेशपत्र व पेन के साथ ही केंद्र में प्रवेश मिलेगा। केंद्रों पर व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
जिला विद्यालय निरीक्षक मुदिता पांडेय ने बताया कि शनिवार को ब्रिफिंग कर इससे जुड़ी अहम जानकारियां आंतरिक दल को उपलब्ध करा दी गई है। विभिन्न विषयों के प्रवक्ता पद के लिए परीक्षा एक पाली में आयोजित है। बताया कि सकुशल ओर शुचितापूर्ण परीक्षा संपन्न कराने के लिए केंद्रों पर कड़े इंतजाम किए गए हैं। इसकी सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। अभ्यर्थियों को परीक्षा से डेढ़ घंटे पहले ही केंद्र पर उपस्थित होने को कहा गया है, ताकि जांच और मिलान की प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी की जा सके। सुबह आठ बजे से प्रवेश शुरू होगा और परीक्षा शुरू होने से 45 मिनट पहले पौने नौ बजे केंद्रों के गेट बंद कर दिए जाएंगे। इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्ष सुबह 9:30 से शुरू होकर 11:30 बजे तक जारी रहेगी।
विज्ञापन


प्रशासन ने अभ्यर्थियों से समय से पहले केंद्र पहुंचने की अपील की है। परीक्षा केंद्र पर प्रवेश पत्र और फोटो पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा। मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, कैलकुलेटर समेत किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट ले जाने की अनुमति नहीं होगी। केंद्र पर अभ्यर्थियों की गहनता से जांच होगी और उसके बाद ही प्रवेश पत्र व पेन के साथ एंट्री दी जाएगी। अधिकारियों और केंद्र कर्मियों को परीक्षा शुरू होने से तीन घंटे पहले केंद्रों पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। सुबह 7:30 बजे तक केंद्रों पर कक्षवार सीटिंग प्लान और रोल नंबर सूची का प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा ओएमआर सवालों पर आधारित होगी और उत्तर ओएमआर शीट पर देने होंगे। अधिकारियों ने अभ्यर्थियों को निर्देश दिया है कि वे परीक्षा केंद्र पर अनुशासन बनाए रखें और आयोग के सभी नियमों का पालन करें। उन्होंने यह भी बताया कि परीक्षा कराने में शामिल केंद्र व्यवस्थापक, सेक्टर, जोनल व स्टेटिक मजिस्ट्रेट समेत परीक्षा कराने में शामिल सभी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। इस परीक्षा को नकल रहित और शांतिपूर्वक कराने के लिए कई कठोर कदम भी उठाए गए हैं।





इन केंद्रों पर होगी परीक्षा

दाऊदयाल इंटर कॉलेज, महात्मा गांधी बालिका इंटर कॉलेज, एसआरके इंटर कॉलेज, श्री गोपीनाथ इंटर कॉलेज, नारायण इंटर कॉलेज, पाली इंटर कॉलेज, दाऊदयाल महिला पीजी कॉलेज, एसआरके पीजी कॉलेज और सीएल जैन डिग्री कॉलेज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed