फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Leaving private schools behind, Ujjwal from a basic school secures the first position.

Firozabad News: निजी स्कूलों को पीछे छोड़ बेसिक स्कूल के उज्ज्वल ने पाया पहला स्थान

Wed, 22 Apr 2026 12:13 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 22 Apr 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Leaving private schools behind, Ujjwal from a basic school secures the first position.
फोटो 6 जनपदीय प्रतिभा खोज परीक्षा के प्रतिभागी सम्मान प्राप्त करने के बाद अ​धिकारियों के साथ। स
मैनपुरी। पूर्व डीएम अंजनी कुमार सिंह के निर्देश पर जनपद स्तरीय प्रतिभा खोज परीक्षा का आयोजन सितंबर 2025 में कराया गया था। इस परीक्षा में जिले के 20 निजी और 20 सरकारी स्कूलों के कक्षा 8 के मेधावियों ने भाग लिया था। मंगलवार को अपने स्थानांतरण पर जाने से पहले पूर्व डीएम ने इस परीक्षा के सफल प्रतिभागियों को सम्मानित किया। इसमें निजी स्कूलों को पीछे छोड़ कंपोजिट स्कूल गोकुलपुर के उज्ज्वल ने प्रथम पुरस्कार अपने नाम किया।
विज्ञापन

बीएसए दीपिका गुप्ता ने बताया कि जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह के निर्देशन में कक्षा आठ के छात्रों के बीच यह परीक्षा कराई गई थी। परीक्षा के लिए प्रश्नपत्र डीएम और सीडीओ ने बेसिक शिक्षा विभाग के कोर्स के आधार पर तैयार किया था। परिणाम घोषित हुआ तो इसमें कंपोजिट विद्यालय गोकुलपुर किशनी के छात्र उज्ज्वल कुमार ने प्रथम, सीआरबी के सत्यम पाल ने द्वितीय और सुदिती ग्लोबल की छवि चौहान ने त़ृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम में प्रथम स्थान पाने वाले मेधावी को 20 ग्राम, द्वितीय स्थान पाने वाले को 10 ग्राम और तृतीय स्थान पाने वाले मेधावी को पांच ग्राम चांदी का मेडल पूर्व डीएम अंजनी कुमार सिंह, सीडीओ नेहा बंधु, एडीएम श्यामलता आनंद ने प्रदान किया। अन्य सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक सतीश कुमार, बीएसए दीपिका गुप्ता, डीसी प्रशिक्षण बेसिक पुष्पेंद्र कुमार, डीसी प्रशिक्षण माध्यमिक धीरेंद्र सिंह चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed