{"_id":"672e656df542fb13610c0b34","slug":"lawyers-raised-slogans-demanding-removal-of-peshkar-firozabad-news-c-169-1-sagr1026-136726-2024-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: वकीलों ने पेशकार को हटाने की मांग करते हुए की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: वकीलों ने पेशकार को हटाने की मांग करते हुए की नारेबाजी
Sat, 09 Nov 2024 12:54 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sat, 09 Nov 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
टूंडला। बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को तहसील में भ्रष्टाचार एवं अन्य समस्याओं को लेकर 11 सूत्री ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। इसके साथ ही एसडीएम पेशकार सहित के स्थानांतरण की मांग करते हुए नारेबाजी की। एसडीएम ने अधिवक्ताओं की मांगों पर विचार कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार व समस्याओं को लेकर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भंवर सिंह सोलंकी के नेतृत्व में पदाधिकारी एवं अधिवक्ता शुक्रवार सुबह लामबंद हो गए। अधिवक्ताओं ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध आवाजा बुलंद करते हुए नारेबाजी की तथा एसडीएम डॉ. गजेंद्रपाल सिंह को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से मांग की कि पीठासीन अधिकारी द्वारा विवादित पत्रावलियों में बहस सुनी जा चुकीं हैं, लेकिन सुनी हुई पत्रावलियों में आदेश पारित नहीं हुए हैं।
तहसीलदार और नायब तहसीलदार के न्यायालय में पत्रावलियां पुनर्स्थापित नहीं हो रहीं हैं। एसडीएम कार्यालय में असंक्रमणीय भूमिधर से संक्रमणीय भूमिधर घोषित किए जाने की पत्रावलियां विचाराधीन हैं। जिनका शीघ्र निस्तारण कराया जाए। न्यायालय में धारा 32/38 की पत्रावलियां निस्तारण के लिए काफी समय से विचाराधीन हैं जिनका निस्तारण कराया जाए। रजिस्टर आर-6 में दर्ज नामांतरण आदेश दर्ज नहीं कराए जा रहे हैं, उन्हें दर्ज कराया जाए।
तहसीलदार और नायब तहसीलदार के न्यायालयों में विरासत एवं वसीयत की पत्रावलियों का निस्तारण नहीं किया जा रहा है। तहसीलदार के कार्यालय में तैनात अनिकेत ठेनुआ और नायब तहसीलदार कार्यालय में तैनात लोकेंद्र यादव एक ही पटल पर काफी लंबे समय से मौजूद है, जिससे उनका व्यवहार अधिवक्ताओं के प्रति ठीक नहीं है। बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने तहसील में मौजूद पेशकार केके शर्मा के स्थानांतरण की मांग की है। इस दौरान तहसील के समस्त अधिवक्ता मौजूद रहे।