फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Last night to the tune of DJ, the day started with worship.

Firozabad News: डीजे की धुन पर बीती रात, पूजा-पाठ से दिन की शुरुआत

Fri, 02 Jan 2026 12:50 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 02 Jan 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Last night to the tune of DJ, the day started with worship.
106, टूंडला के माता वैष्णोधाम मंदिर पर श्रद्धालुओं की भीड़ संवाद
फिरोजाबाद। नए साल 2026 के स्वागत में रातभर के साथ ही बृहस्पतिवार दिन में भी पार्टियों का आयोजन किया गया। सभी ने अपने अंदाज में नए साल का स्वागत किया। मंदिरों-गुरुद्वारों में भी सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ रही। रात 12 बजे से ही नए साल के स्वागत का सिलसिला शुरू हो गया था। होटल, रेस्टोरेंट के साथ ही मोहल्लों और घरों में पार्टियों का आयोजन किया गया था। 12 बजते ही केक काटकर और आतिशबाजी कर नए साल का स्वागत किया गया और एक दूसरे को बधाई दी गई।
विज्ञापन

कैला देवी मंदिर, हनुमान मंदिर, साईं मंदिर में भक्तों की भीड़ रही। नववर्ष की शुरुआत लोगों ने पूजापाठ के साथ की। सुबह होते ही लोग मंदिरों में पूजा अर्चना के लिए उमड़ पड़े। उसायनी स्थित मां-वैष्णो देवी धाम पर दर्शन के लिए काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। राजराजेश्वरी कैलादेवी मंदिर में भी बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे। गोपाल आश्रम स्थित मंदिर, श्री छदामीलाल जैन मंदिर, चंद्राप्रभु मंदिर, बालाजी आदि प्रमुख मंदिर पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही।
विज्ञापन


साल के पहले दिन भी चलीं पार्टियां
नए साल पर पार्टी का सिलसिला बृहस्पतिवार को भी दिनभर जारी रहा। स्टेशन रोड, हाइवे स्थित सहित अधिकांश होटल, रेस्टोरेंट और फूड कैफे में पार्टी का आयोजन किया गया। इसके लिए होटल, रेस्टोरेंट को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। वहीं उपहारों की दुकानों पर टेडी, चॉकलेट, कार्ड और अन्य उपहार खरीदने के लिए दिनभर खरीदारों की भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
अटल पार्क में रही भीड़
साल के पहले दिन अटल पार्क में अच्छी भीड़ रही। यहां लोग बच्चों के साथ पार्क में पहुंचे। युवतियों ने भी सहेलियों के साथ सेल्फी क्लिक की और रील बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड की।
--

सोशल मीडिया पर छाए रहे संदेश

नया साल आते ही फोन की घंटियां घनघनाने लगीं। लोग एक दूसरे को बधाई देते रहे। 12 बजते ही मोबाइल का नेटवर्क एक मिनट को व्यस्त हो गए। व्हाट्सएप, फेसबुक दिनभर बधाई संदेश चलते रहे।
------
जसराना में गले मिलकर दीं शुभकामनाएं
जसराना। क्षेत्र में लोगों ने गले मिलकर भी एक दूसरे को नववर्ष की बधाई दी। इसके अलावा मां कामाख्या धाम में पीठाधीश महेश स्वरुप ब्रहमचारी के निर्देशन में सुबह महारुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। दोपहर में संगीतमयी सुंदरकांड पाठ हुआ। सायं प्रसाद वितरित किया गया। अन्य मंदिरों में भी विशेष आयोजन हुए। संवाद
-------
सरकारी महकमों में नववर्ष की बधाई देने में बीता पहला दिन

फोटो 3

- अफसरों को स्टाफ ने एक साथ गुलदस्ता भेंटकर दी नए वर्ष की बधाई
फिरोजाबाद। सरकारी विभागों में पहला दिन एक दूसरे को बधाई देने में बीत गया। आवश्यक विभागीय कामकाज ही पहले दिन निपटाए जा सके। बृहस्पतिवार को कर्मचारी वरिष्ठ अफसरों के पास पहुंचे तो उनको गुलदस्ता भेंट करके नए वर्ष की बधाई दी। इस तरह का नजारा कलेक्ट्रेट, विकास भवन में भी देखने को मिला। संवाद
----------
फारिहा में पुलिस ने किया पैदल गश्त

फरिहा। नववर्ष पर पुलिस ने पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता की। प्रमुख स्थानों पर सघन चेकिंग की गई। पुलिस ने मैन चौराहा, कुशवाह नगर, होली दरवाजा, रिक्सगंज, बनियात में पैदल गश्त कर लोगों को सुरक्षा का एहसास दिलाया। प्रमुख चौराहों पर चेकिंग अभियान चलाकर शराब पीकर उत्पात मचाने वालों पर शिकंजा कसा गया। संवाद

-----
टूंडला : परिवार और समाज की खुशहाली के लिए की कामना
फोटो-106

टूंडला। नववर्ष के पहले दिन लोगों ने मंदिरों में जाकर परिवार और समाज की खुशहाली के लिए कामना की। वहीं, कोचिंग सेंटरों पर कार्यक्रम आयोजित कर नववर्ष का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। प्राचीन बडे़ शिव समाधि मंदिर, यज्ञशाला मंदिर, साईंबाबा मंदिर, मां वैष्णोंधाम आदि मंदिरों में लोगों का तांता लगा रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed