{"_id":"6a7f693febd684c8530dd107","slug":"last-chance-today-to-apply-for-admission-to-iti-firozabad-news-c-169-1-sagr1024-182188-2026-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: आईटीआई में प्रवेश के लिए आवेदन का आज तक मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: आईटीआई में प्रवेश के लिए आवेदन का आज तक मौका
Sat, 15 Aug 2026 12:45 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sat, 15 Aug 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के राजकीय और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में सत्र 2026-27 में प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों को आवेदन और विकल्प बदलने का एक और मौका दिया गया है।
व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद (एससीवीटी) पोर्टल पर 9 से 12 अगस्त तक प्रक्रिया के बाद नवीन ऑनलाइन आवेदन/पंजीकरण और संस्थान अथवा व्यवसाय (ट्रेड) के विकल्प में परिवर्तन के लिए 15 अगस्त की रात 12 बजे तक पोर्टल खुला रहेगा। आईटीआई की प्रधानाचार्य नेहा वाजपेयी और टूंडला आईटीआई की प्रधानाचार्य हेमलता ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले की सरकारी व निजी 36 आईटीआई में 6200 सीटों पर प्रवेश होने हैं। जल्द ही प्रवेश के लिए मेरिट जारी होगी।
राजकीय पॉलिटेक्निक टूंडला में 14 दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम संपन्न
फिरोजाबाद। राजकीय पॉलिटेक्निक टूंडला में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के नव प्रवेशित विद्यार्थियों के लिए 1 से 14 अगस्त तक आयोजित 14 दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम का समापन हो गया।
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान प्राध्यापकों द्वारा विद्यार्थियों को डिजिटल लर्निंग, यूराईज पोर्टल, छात्रवृत्ति, एंटी रैगिंग नियमों, छात्रावास और पुस्तकालय सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। इसके साथ ही योग, तनाव प्रबंधन, समय प्रबंधन और व्यक्तित्व विकास पर विशेषज्ञों ने विचार रखे। एमएसएमई आगरा के असिस्टेंट डायरेक्टर योगेश श्रीवास्तव भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। संचालन दीपक कुमार ने किया तथा प्रधानाचार्य मधुबन प्रसाद ने छात्रों को अनुशासन और तकनीकी दक्षता के साथ आगे बढ़ने की सीख दी।