{"_id":"614e12088ebc3e4af1649fd4","slug":"lack-of-space-for-the-children-living-in-the-children-s-home-firozabad-news-agr50896727","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल गृह में रह रहे बच्चों को खल रही जगह की कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाल गृह में रह रहे बच्चों को खल रही जगह की कमी
विज्ञापन
फिरोजाबाद। किराए के भवन में संचालित राजकीय बालगृह में रखे गये बच्चों को जगह की कमी खल रही है। शुक्रवार को बालगृह का निरीक्षण करने पहुंचे एडीएम आदित्य प्रकाश श्रीवास्तव व एसपी ग्रामीण डॉ. अखिलेश नारायण सिंह ने बच्चों व जिम्मेदार अफसरों से बातचीत कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। एडीएम ने जिले में प्रस्तावित बालगृह निर्माण के लिये जरूरी बजट के लिये शासन से पत्राचार करने के निर्देश प्रोबेसन अधिकारी को दिए।
शुक्रवार को अपर जिलाधिकारी आदित्य प्रकाश श्रीवास्तव और एसपी ग्रामीण अखिलेश नारायण सिंह राजकीय बाल गृह सुहागनगर पहुंचे। किराये के भवन में संचालित बाल गृह में निराश्रित व परिवार से बिछडे़ 46 बच्चों को रखा गया है। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को बाल गृह भवन एरिया की कमी दिखाई दी। अपर जिलाधिकारी ने प्रोबेशन अधिकारी व अधीक्षक बालगृृह सीमा सिंह को प्रस्तावित बाल गृह के लिये जरूरी बजट की मांग को शासन से पत्राचार के निर्देश दिये।
वहीं बाल गृह में निरुद्ध बच्चों की सुरक्षा को लेकर एसपी ग्रामीण अधीक्षक को बालगृह में नाइट विजन कैमरा लगवाने की हिदायत दी। अधिकारियों ने बच्चों को परोसे जाने वाले भोजन, उनके रहन-सहन के स्तर को भी देखा। निरीक्षण के दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी सीमा मौर्य, बाल संरक्षण अधिकारी अपर्णा कुलश्रेष्ठ, विश्वमोहन कुलश्रेष्ठ आदि मौजूद रहे।