{"_id":"68111abc28a3c5630a0c3e8e","slug":"laborer-dies-under-suspicious-circumstances-murder-alleged-firozabad-news-c-169-1-sagr1021-147362-2025-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: संदिग्ध परिस्थिति में मजदूर की मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: संदिग्ध परिस्थिति में मजदूर की मौत, हत्या का आरोप
Wed, 30 Apr 2025 12:00 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Wed, 30 Apr 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
एका (फिरोजाबाद)। थाना एका क्षेत्र में भूसा लादते समय एक मजदूर की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। उसे पाढ़म के साथ अन्य स्वास्थ्य केंद्र जीवित होने की आस में ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा काटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है।
गांव मोर्चा निवासी सागर (22) गांव में ही एक युवक के यहां काम करता आ रहा है। उसी से परिवार के भरण पोषण में मदद करता था। मंगलवार को भूसा गाड़ी में लादते समय उसकी मौत हो गई। उसे पाढ़म, शिकोहाबाद और जसराना ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी पर परिजन भी मौके पर आ गए। परिजन ने उसकी हत्या का आरोप लगाया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना प्रभारी ने बताया कि कोई शिकायती पत्र नहीं मिला है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। युवक की मौत सड़क हादसे में हुई है। पीएम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।