फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Labor department teams reached factories to investigate complaints

शिकायतों की जांच को कारखानों में पहुंची श्रम विभाग की टीमें

Fri, 08 Oct 2021 11:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Labor department teams reached factories to investigate complaints
फिरोजाबाद। आठ घंटे से अधिक समय चलाने संबंधी शिकायतों के बाद श्रम विभाग की टीमों ने कई चूड़ी कारखानों में दस्तक दी। श्रम विभाग का कहना है कि शुक्रवार को नौ कारखानों में जांच की गई। कार्यरत श्रमिकों ने आठ घंटे ज्यादा काम चलाने की पुष्टि नहीं की। गत कई दिनों से श्रम संगठनों एवं चूड़ी कामगारों द्वारा कारखानेदारों के विरूद्ध आठ घंटे से अधिक काम चलाने की शिकायतें दर्ज कराई हैं।
विज्ञापन

आठ घंटे से अधिक काम चलाने एवं मध्यावकाश नहीं दिए जाने संबंधी शिकायतों की जांच को सहायक श्रमायुक्त ने श्रम प्रवर्तन अधिकारी शिवशंकर पाल, बीके त्रिवेदी एवं सुभाष भारती के नेतृत्व में तीन टीमों का गठन किया है। टीमों ने शुक्रवार को नारायन ग्लास, श्रीनाथ ग्लास, नीलम ग्लास, जैन इंटर प्राइजेज, वर्धमान ग्लास, नवजीवन ग्लास, अंसार ग्लास एवं इंटरनेशनल ग्लास में दस्तक दी। हालांकि निरीक्षण के दौरान हुई बातचीत में कांच चूड़ी कामगारों ने आठ घंटे से ज्यादा काम कराने संबंधी शिकायतों की पुष्टि नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed