फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Kushmanda worship blessed mother sought

मां कुष्मांडा की पूजा कर मांगा आशीष

Fri, 16 Oct 2015 11:02 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Fri, 16 Oct 2015 11:02 PM IST
विज्ञापन
Kushmanda worship blessed mother sought
शारदीय नवरात्रि में इस बार एक दिन बढ़ने के कारण शुक्रवार को भी मां के चौथे रूप मां कुष्मांडा की पूजा अर्चना घर-घर की गई। घरों पर हवन यज्ञ  के साथ प्रसाद का वितरण किया गया।
विज्ञापन

शारदीय नवरात्रि के चौथे दिन भी शहर के हनुमान गढ़ स्थित मां राज राजेश्वरी कैला देवी भवन पर तड़के तीन बजे  श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर प्रांगण में मंगला दर्शन के लिए शहर के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। घरों पर महिलाओं, युवतियों ने चौथे दिन भी मां के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा की पूजा अर्चना की। कैला देवी भवन पर सुबह से लेकर रात्रि को दस बजे तक भीड़ रही। उसायनी स्थित मां वैष्णो देवी धाम पर ग्रामीण क्षेत्र से नेजा चढ़ाने तो कोई प्रसाद बांटने पहुंचा। मंदिर पर पूरे दिन ही भीड़ उमड़ी। इनके साथ ही अन्य देवी मंदिरों में पूजा अर्चना के साथ घरों में  माता की चौकी की स्थापना करके पूजा अर्चना की गई। जलेसर रोड स्थित काली मंदिर, पथवारी माता  मंदिर, चंद्रवार गेट, कोटला मोहल्ला, दुर्गा मंदिर सिनेमा चौराहा, नगला करन सिंह, सुहाग नगर स्थित माता मंदिर एवं गणेश नगर, विभव नगर के साथ ग्रामीण अंचल के देवी मंदिरों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन


जेब कतरे भी सक्रिय
मां राज राजेश्वरी कैलादेवी भवन पर तड़के मंगला दर्शन के लिए उमड़ने वाली भीड़ के बीव जेबकतरे भी सक्रिय हो गए हैं। ऐसे में आए दिन श्रद्धालुओं के मोबाइल और पर्स पार हो रहे हैं। पुलिस फोर्स की तैनाती के बावजूद वारदातें होने के कारण लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed