{"_id":"570a5c974f1c1b8a54c810c8","slug":"kushmand-mother-descended-faithful-to-worship","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां कुष्मांडा की पूजा अर्चना को उमड़े श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां कुष्मांडा की पूजा अर्चना को उमड़े श्रद्धालु
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Sun, 10 Apr 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
दंडौती परिक्रमा लगाती एक महिला श्रद्धालु
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मां कुष्मांडा की पूजा अर्चना के लिए रविवार को श्रद्धालुओं की खासी भीड़ उमड़ी। छुट्टी का दिन होने के कारण मां राज राजेश्वरी कैला देवी मंदिर पर तड़के मंगला दर्शन करने के लिए भक्तों का तांता लग गया। दूरदराज ग्रामीण अंचल से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां के दरबार में हाजिरी लगाने पहुंचे। वहीं शाम को भजन कीर्तन एवं लांगुरिया गीतों पर श्रद्धालु थिरकते नजर आए।
चैत्र नवरात्रि की धूम चहुंओर है। देवी मंदिरों पर तड़के तीन बजे से लेकर रात्रि दस बजे तक श्रद्धालुओं का सैलाब मंदिरों में उमड़ रहा है। रविवार को मां कुष्मांडा की पूजा अर्चना के लिए घरों से पूजा की थाली सजाए महिलाएं, युवतियां टोली के रूप में माता मंदिर पहुंची और मनौती मांगी। मां राजराजेश्वरी कैला देवी मंदिर प्रांगण में तड़के तीन बजे से मंगला दर्शन करने वालों की भीड़ आना शुरू हो गई। वहीं मां वैष्णो देवी धाम, उसायनी पर अन्य दिनों की तुलना में रविवार को अधिक भीड़ रही। हवन यज्ञ के साथ पूजा अर्चना की गई। माता वाला बाग स्थित बड़ी माता मंदिर, कोटला रोड दुर्गा माता मंदिर, जलेसर रोड काली मंदिर, सिनेमा चौराहा स्थित दुर्गा मंदिर, पथवारी माता मंदिर चंद्रवार गेट, पेमेश्वर गेट, जोशियान, कोटला मोहल्ला, दुर्गा मंदिर लेबर कालोनी, काली मंदिर सुहागनगर प्रांगण में पूजा अर्चना होती रही। शाम को मंदिरों में भजन कीर्तन के साथ आरती का आयोजन किया गया।
नेजा चढ़ाने का क्रम शुरू
मनौती मांगने के बाद पूरी होने पर कोई मां के दरबार में नेजा चढ़ा रहा है तो कोई हलुआ चना का प्रसाद चढ़ाने के लिए मां के दरबार पहुंच रहा है। मां के दरबार में आस्था एवं भक्ति का संगम नजर आ रहा है।
विज्ञापन
दंडौती परिक्रमा शुरू
चैत्र नवरात्रि के चौथे दिन से ही दंडौती परिक्रमा का क्रम शुरू हो गया है। महिलाएं, युवतियां, युवक चिल-चिलाती धूप की परवाह न किए दंडौती लगा रहे हैं। मां के जयकारों से साथ घर के मंदिरों से मां राज राजेश्वरी कैला देवी भवन तक पहुंच रहे हैं।