{"_id":"67dc479887ac07d3a30fc35a","slug":"kshatriya-samaj-kesariya-mahapanchayat-postponed-in-firozabad-2025-03-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: क्षत्रिय समाज की केसरिया महापंचायत स्थगित...रात में डाल दिया अधिकारियों ने डेरा; फिर भी डटे रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: क्षत्रिय समाज की केसरिया महापंचायत स्थगित...रात में डाल दिया अधिकारियों ने डेरा; फिर भी डटे रहे लोग
Thu, 20 Mar 2025 10:25 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: अरुन पाराशर
Updated Thu, 20 Mar 2025 10:25 PM IST
सार
कातिकी में गेट बनवाए जाने का प्रकरण क्षत्रिय समाज के युवाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद तूल पकड़ गया। इन मुकदमों की वापसी की मांग को लेकर क्षत्रिय समाज की ओर से केसरिया महापंचायत का आयोजन रजावली चौराहे पर करने का आह्वान किया गया। अधिकारियों के समझाने पर महापंचायत स्थगित हो गई।
विज्ञापन
महापंचायत स्थल पर तैनात पुलिस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजाबाद के नारखी में कातिकी प्रकरण को लेकर बृहस्पतिवार को पुलिस व जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर रहा। बुधवार रात ही पुलिस ने महापंचायत स्थल पर डेरा डाल लिया। रात एक बजे के करीब डीएम और एसएसपी सहित अन्य अफसरों ने क्षत्रिय समाज के लोगों को समझाया। इसके बाद लोगों ने महापंचायत स्थगित करने का फैसला किया। सुबह रजावली में महापंचायत नहीं हुई। क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओकेंद्र राणा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सनी भी काफी संख्या में युवाओं के साथ पहुंचे। इसके बाद अवागढ़ के राजा अंबरीशपाल सिंह पहुंच गए। उन्होंने क्षत्रिय युवाओं के खिलाफ दर्ज कराए झूठे मुकदमों को वापस लेने की मांग की। प्रशासन ने उनकी मांगों को मानने की बात कही है।
विज्ञापन
थाना रजावली के कातिकी में गेट बनवाए जाने का प्रकरण उस समय तूल पकड़ गया, जब क्षत्रिय समाज के युवाओं के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिए। इन मुकदमों की वापसी की मांग को लेकर क्षत्रिय समाज की ओर से केसरिया महापंचायत का आयोजन रजावली चौराहे पर करने का आह्वान किया था। यह महापंचायत जातिगत होने के कारण जिला प्रशासन ने इसकी अनुमति नहीं दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
इतना ही नहीं रात्रि करीब एक बजे भाकियू भानु के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह के साथ ही अन्य आयोजकों को प्रशासन ने वार्ता करके महापंचायत के आयोजन को ही टाल दिया था। राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह ने केसरिया महापंचायत का आयोजन नहीं होने की अपील सोशल मीडिया के माध्यम से देर रात्रि की थी। उनकी अपील के बाद पुलिस प्रशासन ने महापंचायत के लिए लगाया गया टेंट आदि को भी हटवा दिया था।
पुलिस प्रशासन ने महापंचायत स्थल की ओर जाने वाले रास्तों पर भी नाकाबंदी कर दी थी। दोपहर दो बजे क्षत्रिय करणी सेना राष्ट्रीय अध्यक्ष ओकेंद्र राणा,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सनी सिंह,भारतीय किसान यूनियन किसान के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पवन सिंह पहुंच गए। उनके साथ काफी संख्या में युवा थे। भीड़ देखते हुए पुलिस प्रशासन को रूट डायवर्जन करना पड़ा। एसएसपी ने आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को मान लिया है। इसके साथ ये लोग एटा की ओर रवाना हो गए। इसके बाद अवागढ़ के राजा अंबरीश पाल सिंह भी पंचायत स्थल पर पहुंचे। लोगों को समझाने पर वह वापस चले गए।
फायर ब्रिगेड पर चढ़ गए युवा
करणी सेना के नेता ने मार्केट की ऊपरी मंजिल पर खड़े होकर युवाओं को संबोधित किया। कई युवा तो फायर ब्रिगेड की गाड़ी पर चढ़कर बैठ गए।
करणी सेना के नेता ने मार्केट की ऊपरी मंजिल पर खड़े होकर युवाओं को संबोधित किया। कई युवा तो फायर ब्रिगेड की गाड़ी पर चढ़कर बैठ गए।
रजावली से लेकर कातिकी तक तैनात रहा फोर्स
बृहस्पतिवार को रजावली चौराहे पर होने वाली केसरिया महापंचायत को लेकर चौराहे से लेकर कातिकी गांव तक पुलिस फोर्स तैनात रहा। कातिका गांव की दलित बस्ती के आस-पास खास सावधानी बरती जा रही थी। ताकि गांव में किसी प्रकार की विवाद की स्थिति नहीं बनने पाए। पुलिस प्रशासन के अधिकारी युवाओं को समझाते दिखाई दिए।
बृहस्पतिवार को रजावली चौराहे पर होने वाली केसरिया महापंचायत को लेकर चौराहे से लेकर कातिकी गांव तक पुलिस फोर्स तैनात रहा। कातिका गांव की दलित बस्ती के आस-पास खास सावधानी बरती जा रही थी। ताकि गांव में किसी प्रकार की विवाद की स्थिति नहीं बनने पाए। पुलिस प्रशासन के अधिकारी युवाओं को समझाते दिखाई दिए।