फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   korona,vaction

तीसरी लहर में टीकाकरण बना हथियार, छूटे लोग जल्द लगवा लें वैक्सीन

Sun, 03 Apr 2022 12:10 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 12:10 AM IST
विज्ञापन
korona,vaction
तीसरी लहर में टीकाकरण बना हथियार, छूटे लोग जल्द लगवा लें वैक्सीन
विज्ञापन

विदेशों में कोरोना संक्रमण की चौथी लहर की जताई जा रही है संभावना
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। टीकाकरण ही बचाव है। कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर ने यह साबित भी कर दिया। ऐसे में जब चीन समेत दूसरे देशों में जब चौथी लहर की आशंका जताई जा रही है तो हमें भी बेहद सजग रहने की जरूरत है। सबसे जरूरी है टीकाकरण से छूटे बच्चे और बड़े जल्द से जल्द टीका लगवा लें। जिन्हें बूस्टर डोज लगनी है वे भी लगवा लें।
जिले में कोरोना संक्रमण की पहली व दूसरी लहर में करीब आठ हजार लोग संक्रमित हुए। इसमें से 136 ने अपनी जान गंवा दी। इन दोनों लहरों में पांच हजार से अधिक मरीजों को अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत पड़ी। वहीं तीसरी लहर में करीब 3000 मरीज संक्रमित मिले। इस दौरान बंदिशें भी पहले की तुलना में कम थीं। इसके बावजूद किसी भी मरीज को अस्पताल में भर्ती होने की आवश्यकता नहीं पड़ी। यानि तीसरी लहर से जंग लड़ने के लिए कोरोना का टीका सबसे कारगर हथियार साबित हुआ। चीन समेत कुछ देशों में चौथी लहर आने की संभावना जताई जा रही है। यदि बूस्टर डोज के लिए लोग उत्साह दिखाएं तो उसे भी पराजित किया जा सकेगा। जिस समय कोरोना की तीसरी लहर थी, उस समय 15 लाख लोगों को पहली और आठ लाख लोगों को दूसरी डोज लग चुकी थी। ऐसे में शतप्रतिशत बच्चों के टीकाकरण कराया जाए और अभिभावक भी बूस्टर डोज ले लें तो आगे भी नई लहरों से मुकाबला आसान रहेगा।
विज्ञापन

कोरोनारोधी टीकाकरण
- पहली डोज- 20 लाख 90 हजार 091
- दूसरी डोज- 15 लाख 48 हजार 559
- बूस्टर डोज- 25, 921
- 12 से 14 वर्ष के लोगों को लगी वैक्सीन- 9200
-
मैंने खुद-बच्चों को वैक्सीन लगवा दी है, आप भी लगवा लें
मैंने कोरोना की वैक्सीन लगवा ली है। विशेषज्ञों की ओर से कोरोना की चौथी लहर की आशंका व्यक्त की जा रही है। ऐसे समय में मेरी लोगों से यहीं अपील है कि वे खुद के साथ ही अपने बच्चों को भी टीका जरूर लगवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- हिमांशु शर्मा, शिक्षक
- अभिभावकों से मेरी अपील है कि जिन बच्चों को किसी कारण टीका नहीं लग सका है। उन्हें केंद्रों पर ले जाकर टीका लगवाएं। कोरोना के खिलाफ लड़ाई में सभी का सहयोग ही इस बीमारी पर देश को विजय दिलाएगा। मैंने अपनी बूस्टर डोज लगवा ली है। बच्चों का भी टीकाकरण करा लिया है।
- आकाश बंसल, व्यापारी
कोरोनारोधी टीके के कारण ही तीसरी लहर को मात दी। ऐसे में भविष्य में भी टीकाकरण से ही कोरोना से जंग जीती जा सकती है। मैंने अपने घर में भी सभी को टीका लगवा दिया है। अभिभावकों को चाहिए कि वे अपने बच्चों को समय से टीका लगवा दें।

- डॉ. गौरव अग्रवाल
----
कोरोना के टीकाकरण के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। सभी अभिभावकों से अपील है कि वे अपनों बच्चों का भी टीकाकरण अवश्य करा लें। जिन लोगों को बूस्टर डोज लगनी हो वे भी लगवा लें।
- डॉ. दिनेश प्रेमी, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed